आगरालीक्स…(9 October 2021 Agra News) आगरा कैंट रेलवे की रामलीला का आगाज आज से हो गया। मंचन के पहले दिन उमा—शिव के संवाद सुन दर्शक भक्ति में खोए.
आगरा कैंट रेलवे की रामलीला का मंचन आज से शुरू हो गया. सुबह से ही रेलवे कर्मचारी तैयारियों में जुटे थे। सब अपने किरदार को फिर से जीवंत करने के लिए अभ्यास कर रहे थे। मेकअप रूम में शाम होते ही कलाकार पहुंचने लगे थे।
आज मंचन के पहले दिन उमा—शिव संवाद को सुन दर्शक भक्ति में खो गए। इसके बाद दशरथ—श्रवण कुमार की लीला का मंचन हुआ तो मानो त्रेता युग का वह दृश्य जीवंत हो उठा, जब दशरथ बाण मारकर श्रवण कुमार के माता—पिता के पास पहुंचते हैंं। यह दृश्य देखकर हरेक के आंसू से बहने लगे। इसके बाद इंद्र दरबार में कलाकारों ने जो मंचन किया तो दर्शक तालियां बजा उठे। नारद जी की लीला बीच—बीच में दर्शकों को रोमांचित करती रही।
ये निभा रहे भूमिका
इस रामलीला में दशरथ की भूमिका में विमल वर्मा, श्रवण कुमार की भूमिका में विनोद मौर्य, शांतनु की भूमिका में निजामुद्दीन, उनकी पत्नी की भूमिका में शालिग्राम हैं। नारद का किरदार मोहित ने निभाया, जबकि इंद्र की भूमिका राजीव मथुरिया निभा रहे हैंं।
रामलीला का निर्देशन और रावण की भूमिका में मनोज कुमार सिंह हैं। मंच का संचालन राकेश कन्नौजिया ने किया। हारमोनियम पर शैलेश सक्सेना और ढोलक पर देवकीनंदन रहे।