Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra to Bhopal flight also started. Know the fare and how many people traveled today…#agranews
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra to Bhopal flight also started. Know the fare and how many people traveled today…#agranews

190

आगरालीक्स…(10 October 2021 Agra News) आगरा से भोपाल की फ्लाइट भी शुरू. जानिए किराया और कितने लोगों ने किया सफर. लखनऊ—बेंगलोर के लिए भी रविवार को लोगों ने भरी उड़ान..जानिए इनका भी अपडेट

आगरा से भोपाल के लिए फ्लाइट फिर शुरू
कोरोना पर नियंत्रण पाने के साथ ही आगरा से कई शहरों के लिए विमान सेवा शुरू कर दी गई है. डोमेस्टिक विमान सेवा इंडिगो द्वारा रविवार को आगरा से भोपाल के लिए भी फ्लाइट सेवा शुरू कर दी गई है. इस माह लखनऊ के बाद भोपाल दूसरा शहर है जिसके लिए आगरा से विमान सेवा शुरू की गई है. आगरा से अहमदाबाद, नागपुर और बेंगलोर के लिए पहले से ही फ्लाइट चल रही हैं. हालांकि भोपाल के लिए फ्लाइट पहले भी चालू थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण यहां के लिए फ्लाइट बंद कर दी गई थी. लेकिन अब एक बार फिर से आगरा से भोपाल के लिए विमान सेवा शुरू हो गई है. आगरा से भोपाल हवाई यात्रा करने वालों की डिमांड बहुत पहले से थी.

पहले दिन इतने यात्रियों ने किया सफर
रविवार को आगरा से भोपाल के लिए पहले दिन सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम रही. भोपाल से जहां आगरा फ्लाइट में 18 लोग आए तो वहीं आगरा से भोपाल हवाई यात्रा करने वालों की संख्या 14 ही रही.

1 घंटा 25 मिनट का होगा सफर
आगरा से भोपाल के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट है. आगरा से भोपाल का सफर सिर्फ एक घंटा 25 मिनट का है.

इतना है किराया
कंपनी की ओर से आगरा से भोपाल का किराया सेवर सीट का 2889 रुपये रखा गया है जबकि फ्लैक्सी प्लस के लिए 3204 रुपये किराया है.

सप्ताह में चार दिन ही है भोपाल के लिए फ्लाइट
यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही संचालित होगी.

लखनऊ और बेंगलोर के लिए इतने लोग गए
इधर रविवार को आगरा से लखनऊ और बेंगलोर के लिए भी फ्लाइट आई और गई. आगरा से बेंगलोर 140 यात्रियों ने सफर किया तो वहीं 163 यात्री बेंगलोर से आगरा आए. वहीं लखनऊ से आगरा आने वालों की संख्या सिर्फ 28 रही जबकि 17 लोगों ने लखनऊ के लिए हवाई यात्रा की.

इन शहरों के लिए बढ़ रही डिमांड
आगरा से अब अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट की डिमांड की जा रही है। इनमें पटना, देहरादून, वाराणसी, हैदराबाद, गोवा, कोलकाता, अमृतसर जैसे शहर शामिल हैंं। लोगों का कहना है कि अगर इन शहरों के लिए भी फ्लाइट आगरा से मिलने लग जाएं तो काफी बेहतर होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!