आगरालीक्स(11th October 2021 Agra News)… आगरा में मिट्टी की ढाय गिरी. एक बच्ची की मौत. महिला और दो बच्चियां गंभीर घायल.
पिढ़ौरा के गांव रीठई में हादसा
आगरा के पिढौरा क्षेत्र में गांव रीठई में आज सुबह नौ बजे दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की अनीता पत्नी खेतपाल पास में ही घर लीपने के लिए मिट्टी लेने गई थी। उसके साथ तीन बच्चियां भी थी। मिट्टी खोदते समय ढाय गिरने लगी। जब तक वह कुछ समझतीं, तब तक ढाय में दब चुकी थीं। ये देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी।

गांव वालों ने हटाई मिट्टी
गांव वालों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। मिट्टी हटाई गई। थानाध्यक्ष पिढौरा प्रभु दयाल ने बताया कि तब तक पांच साल की बच्ची गुंजन पुत्री कंचन सिंह निवासी गांव रीठई की मौत हो चुकी थी। महिला और दो अन्य बच्चियों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस पहुंची
सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।