नईदिल्लीलीक्स (11th October 2021)…. पांच लाख तक पहुंचेगा बीएसई का सेंसेक्स. इन्होंने किया दावा.
आने वाला समय भारत का
स्टॉक मार्केट के चर्चित इन्वेस्टर राकेश झुनझुनवाला ने दावा किया है कि बीएसई सेंसेक्स 5 लाख तक जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे आने वाला समय भारत का है। राजधानी दिल्ली में ‘इंडिया टुडे कान्क्लेव’ में कहा कि मैं भारतीय शेयर बाजार को लेकर बहुत आशान्वित हूं। उन्होंने कहा कि यह तो नहीं कहा जा सकता कि भारत का सेंसेक्स कब तक 5 लाख के स्तर पर आएगा लेकिन ऐसा होना तय है।

अभी 80 करोड़ डीमैट खाते खुलने हैं
उन्होंने कहा कि शेयर के क्षेत्र में अब भारत का समय आने वाला नहीं बल्कि आ चुका है। अभी देश में चार करोड़ डीमैट खाते खुल चुके हैं। देश में व्यस्कों की जनसंख्या 90 करोड़ है। अभी 80 करोड़ डीमैट खाते और खुलने हैं तो कल्पना कीजिए आगे क्या स्थिति होगी।
झुनझुनवाला ने यह भी कहा कि जोखिम तो जीवन का हिस्सा है। अगर आप जोखिम नहीं ले सकते हैं तो आप आगे भी नहीं बढ़ सकते।