आगरालीक्स…(Agra News 12th October).. आगरा में अपाचे बाइक से जा रहा युवक नाले में गिरा, नाला खुला हुआ था, सिर पर हेलमेट पहने था, बच गई जान।
आगरा में मंगलवार को राम नगर की पुलिया से एक युवक अपाचे से जा रहा था। जनपुरी कॉलोनी मलका तबूतरा मोड पर जैसे ही युवक ने अपाचे को टर्न किया, बगल में खुला हुआ नाला था, बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे युवक बाइक सहित नाले में गिर गया। नाला गहरा था और युवक सिर पर हेलमेट लगाए हुआ था।
स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला
युवक के बाइक सहित नाले में गिरने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने युवक को नाले से बाहर निकाला। वह सिर पर हेलमेट पहने हुआ था, इससे वह बच गया, लेकिन चोट आई है। नाला गहरा होने था, इसलिए बाइक नहीं निकल सकी।
आए दिन हो रहे हादसे
राम नगर की पुलिया के पास आए दिन हादसे हो रहे हैं, यहां जनकपुरी कॉलोनी के पास टने पर सड़क के दोनों तरफ नाले खुला हुआ है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं, नाला बंद नहीं किया गया है।
सड़कों पर गडढे और खुले नाले
शहर में जगह जगह सड़कों पर गडढे हैं। वहीं, नाले खुले हुए हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं, सड़कों का बुरा हाल है। लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।