आगरालीक्स…(12 October 2021 Agra News) आगरा में वनवासी छात्राओं के साथ नवरात्र उत्सव उत्सव मनाया. देवी पूजन किया और भजन गाए
नवरात्र में महालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर के भक्त मंडल ने कुछ अलग हट कर उत्सव मनाया। उनके सदस्यों ने वनवासी छात्राओं के साथ देवी पूजन किया, भजन गाए गए। वनवासी कन्या छात्रावास, सुल्तानगंज की पुलिया पर केरल, असम, छत्तीसगढ़ आदि के वनों में रहने वाले परिवारों की छात्राएं रहती हैं। छात्रावास का संचालन वनवासी कल्याण आश्रम की अभा सह महिला प्रमुख अनुराधा भाटिया देखती हैं।
महालक्ष्मी भक्त मंडल के सदस्यों ने छात्रावास में उत्सव मनाया। छात्राओं ने भजन प्रस्तुत करके माहौल को श्रद्धापूर्ण बना दिया। वनवासी कल्याण संघ के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सेवा कार्यों से अवगत कराया। केंद्र प्रभारी मिथलेश ने सभी छात्राओं से परिचय कराया। महालक्ष्मी मंदिर के ट्रस्टी राधे कपूर, भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, गोपालदास अग्रवाल, आदर्श नंदन गुप्ता, दुर्गेश शर्मा, अविनाश राना, संजीव अग्रवाल, विकास मित्तल, कौशल, बंसल, मनोज जैन, मोहन कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।