
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार रात 11 बजे अचानक से आगरा और दिल्ली के बीच पलवल मथुरा पर ट्रेनें रोक दी गई, सिग्नल न मिलने पर तमिलनाडू, दुरंतो एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रोक दी गई। इसके साथ ही मालगाडियों को भी रास्ते में रोक दिया गया। एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन न होने पर यात्री भडक गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा और दिल्ली के अधिकारियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, इसके बाद ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। एक के बाद एक रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की संख्या बढने लगी। इसकी शिकायत वीआईपी यात्रियों ने रेलवे मंत्रालय में की, रात दो बजे के बाद ट्रेनों का संचालन धीरे धीरे शुरू हुआ। इससे रात भर स्टेशनों पर यात्री परेशान रहे। इस मामले में रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
आगरा में थे जीएम
उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद जोन के महाप्रबंधक अरुण कुमार सक्सेना आगरा में ही हैं, वे यहां निरीक्षण कर रहे हैं। जीएम के आगरा में होने के बाद भी कई घंटे तक ट्रेनों के रेलवे ट्रैक पर खडी रहनेे से मामला गर्माया गया है।
मंगलवार को रेलवे महाप्रबंधक अरुण कुमार सक्सेना सुबह साढे़ दस बजे सीकरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन के निरीक्षण में अतिक्रमण हटाने, डिवाइडर को तोड़कर प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण करने, प्लेटफार्म के बाहर पार्किंग स्थल विकसित करने, शौचालयों और मार्गों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने फुट ओवरब्रिज (पैदल पार पथ) और दूसरे प्लेट फार्म के लिए तत्काल धनराशि स्वीकृत कराकर बनाने के निर्देश दिए। टूरिस्ट ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस के सीकरी में आने पर यात्रियों को एयर कंडीशन वेटिंग रूम में ठहराने के निर्देश दिए। दिव्यांगों की सुविधा के लिये शौचालय तथा स्टेशन के अन्य स्थानों पर रैंप बनाने के लिए विशेष रूप से कहा।
Leave a comment