Thursday , 4 June 2026
Home आगरा For the first time from Agra, flights went to 4 cities, Know how many passengers traveled by air…#agranews
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

For the first time from Agra, flights went to 4 cities, Know how many passengers traveled by air…#agranews

192

आगरालीक्स…(15 October 2021 Agra News) आगरा से पहली बार 4 शहरों के लिए फ्लाइट आई भी और गई भी. जानिए किस शहर के लिए कितने यात्रियों ने किया हवाई सफर. केवल 4 यात्री गए इस शहर के लिए…

शुक्रवार को पहली बार ऐसा हुआ है कि आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर चार महानगरों के लिए फ्लाइट आई और गई हैं. आगरा से इस समय बेंगलोर, अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ के लिए फ्लाइट हैं. इनके अलग—अलग दिन तय हैं लेकिन शुक्रवार एक ऐसा दिन आया जिस दिन चारों शहरों से आगरा के लिए फ्लाइट आई भी और आगरा से गई भी.

जानिए किस शहर के लिए कितने यात्रियों ने किया सफर

आगरा टू बेंगलोर
सबसे पहले बात करते हैं आगरा से बेंगलोर की. शुक्रवार को बेंगलोर से आगरा के लिए फ्लाइट आई तो कुल 172 यात्री आगरा हवाई जहाज से पहुंचे. इसके बाद आगरा से 152 यात्रियों ने बेंगलोर के लिए खेरिया एयरपोर्ट से उड़ान भरी.

आगरा टू अहमदाबाद
आगरा से अहमदाबाद के लिए भी यात्रियों की संख्या अच्छी रही. 72 सीटर हवाई जहाज में शुक्रवार को अहमदाबाद से 72 यात्री आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे. जबकि आगरा से बाद में 44 यात्रियों ने अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी.

आगरा टू लखनऊ
अक्टूबर माह में ही आगरा टू लखनऊ एयर कनेक्टिवटी शुरू हुई है. शुक्रवार को लखनऊ से आगरा 44 यात्रियों ने सफर किया तो वहीं आगरा से केवल 14 यात्री हवाई जहाज से लखनऊ के लिए रवाना हुए.

आगरा टू भोपाल
10 अक्टूबर से शुरू हुई आगरा से भोपाल के लिए फ्लाइट में कम यात्रियों ने सफर किया. शुक्रवार को भोपाल से आगरा के लिए 33 यात्रियों ने हवाई सफर किया तो वहीं आगरा से केवल 4 यात्री ही विमान से भोपाल के लिए गए.

इन शहरों के लिए बढ़ रही डिमांड
आगरा से अब अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट की डिमांड की जा रही है। इनमें पटना, देहरादून, वाराणसी, हैदराबाद, गोवा, कोलकाता, अमृतसर जैसे शहर शामिल हैंं। लोगों का कहना है कि अगर इन शहरों के लिए भी फ्लाइट आगरा से मिलने लग जाएं तो काफी बेहतर होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

error: Content is protected !!