Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks Safai Karamcharis suspected in theft case in Jagdishpura police station
agraleakscrimeआगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज​क्राइम

Safai Karamcharis suspected in theft case in Jagdishpura police station

309

आगरालीक्स (18th October 2021 Agra News)… जगदीशपुरा थाने में 25 लाख की चोरी मामले में सफाई कर्मचारी पर शक. घर से लापता है वह.

जगदीशपुरा थाने के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी रविवार को हो गई थी। जांच में एक सफाई कर्मचारी पर पुलिस का शक बढ़ गया है। वह बिना बताए घर से कहीं चला गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।

शुरू से ही शक के घेरे में
बताया जा रहा है कि वारदात के समय सफाई कर्मचारी वहीं था। पुलिस ने जब जांच की तो उसका भी नाम सामने आया। पुलिस उसके घर पहुंची। वहां तलाशी ली। हालांकि वहां क्या मिला, यह पुलिस बताने को तैयार नहीं है। परिजनों को भी उसके बारे में नहीं पता। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सफाई कर्मचारी के मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

एडीजी ने इंस्पेक्टर समेत छह पुलिस कर्मियों को किया था निलंबित
बता दें कि आगरा में थाना जगदीशपुरा के मालखाने से रविवार को 25 लाख रुपये चोरी हो गए थे। मामले में एडीजी राजीव कृष्ण ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अनूप तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही एक सब इंस्पेक्टर राम निवास, तीन सिपाही और हेड मोहर्रिर को भी निलंबित किया गया है। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। एडीजी ने बताया था कि यहां पर चार दिन पहले एक क्रिमिनल केस के सिलसिले में काफी प्रॉपर्टी जब्त की गई थी। इसमें चार किलो गोल्ड और 24.50 लाख रुपये था। इसके अलावा अन्य कैश भी था। इसमें से 25 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। एडीजी ने बताया कि नकब लगाकर वारदात की गई हैं। वारदात के खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!