Sunday , 25 October 2026
Home अध्यात्म Sharad Purnima 2021: Know shubh muhurth and importance of festival
अध्यात्मआगराटॉप न्यूज़

Sharad Purnima 2021: Know shubh muhurth and importance of festival

252

आगरालीक्स…(18 October 2021 Agra News) शरण पूर्णिमा कल. शुभ मुहूर्त के साथ जानिए क्या है इस पूर्णिमा का महत्व और क्यों और किसी पूजा की जाती है इस दिन

देश के ज्यादातर हिस्सों में कोजागिरी पूजा होती है
शरद पूर्णिमा को देश के ज्यादातर हिस्सों में कोजागिरी पूजा तौर पर मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान धरती का माहौल काफी खुशमुमा होता है और यही कारण है कि इस दिन देवता भी धरती पर आते हैं। देश में ऐसे कई पर्व, त्योहार और उत्सव हैं जिन्हें हम लोकपर्व के रूप में मनाते हैं, और इसकी व्यापकता भी सीमित होती है, शरद पूर्णिमा भी एक ऐसा ही लोकपर्व है इस साल 19 अक्टूबर 2021 मंगलवार को अश्विन पूर्णिमा (शरदपूर्णिमा)के महत्वपूर्ण पर्व को लक्ष्मी पूजा व कोजागिरी मनाई जाती हैं।

चंद्रमा के प्रकाश में बनाई जाती है खीर
इस पर्व में गाय का दूध, मिठाई और मखाने का विशेष महत्व माना जाता है, इन सबकों मिलाकर चंद्रमा के प्रकाश में खीर बनाई जाती है जिसके सेवन से अनेक रोग दूर हो जाती हैं। इस दिन नवविवाहितों के सुखमय जीवन, मां लक्ष्मी की कृपा, धन धान्य एवं सुख समृद्धि से परिपूर्णता की कामना के साथ कोजागिरी पर्व मनाया जाता है। देश के अधिकांश जगहों पर सुख-समृद्धि की देवी लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है

पूजा का शुभ मुहूर्त
19 अक्टूबर दिन मंगलवार रात 12 बजकर 04 मिनट से रात 03 बजकर 17 मिनट तक
पूर्णिमा तिथि का आरंभ – 19 अक्टूबर मंगलवार को साँय 07:03 बजे से होगा
पूर्णिमा तिथि का समापन 20अक्टूबर बुधवार की रात 08बजकर 26 मिनट पर हो रहा है अत:शरदपूर्णिमा, कोजागरी वृत,रास पूर्णिमा,खीरभोग अर्पण 19अक्टूबर2021 दिन मंगलवार को ही करना शास्त्र सम्मत और सही भी होगा 20 अक्टूबर 2021बुधवार को कार्तिक स्नान पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जयंती मान्य होगी.

रात में होती है महालक्ष्मी और महाकाली की पूजा
इस दिन महालक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थपित कर रात में जागरण कर महालक्ष्मी की पूजा करने का विधान है । इस दिन व्रत रखने वालों को संध्या के समय गणपति और माता लक्ष्मी की पूजा करके अन्न ग्रहण करना चाहिए । शरद पूर्णिमा की रात को चांद अति सुंदर दिखाई देता हैं । इस रात चांद से अमृत की वर्षा होती है । इस रात दुधिया प्रकाश में दमकते चांद से धरती पर जो रोशनी पड़ती है उससे धरती का सौन्दर्य यूं निखरता है कि देवता भी आनन्द की प्राप्ति हेतु धरती पर चले आते हैं

महालक्ष्मी आती हैं धरती पर
इस रात के अनुपम सौंदर्य की महत्ता इसलिए भी है क्योंकि इस रात माता महालक्ष्मी जो सम्पूर्ण जगत की अधिष्ठात्री हैं, इस रात कमल आसन पर विराजमान होकर धरती पर आती हैं । इस दिन जहां देश के कई भागों में लोग माता लक्ष्मी के नाम से व्रत करते हैं और उनसे अन्न धन की प्राप्ति की कामना करते हैं वहीं देश के कई भागों में इस रात काली पूजा का आयोजन भी किया जाताइस दिन महालक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थपित कर रात प्रतरण कर महालक्ष्मी की पूजा करने का विधान है । इस दिन व्रत रखने वालों को संध्या के समय गणपति और माता लक्ष्मी की पूजा करके अन्न ग्रहण करना चाहिए । शरद पूर्णिमा की रात को चांद अति सुंदर दिखाई देता हैं । इस रात चांद से अमृत की वर्षा होती है । इस रात दुधिया प्रकाश में दमकते चांद से धरती पर जो रोशनी पड़ती है उससे धरती का सौन्दर्य यूं निखरता है कि देवता भी आनन्द की प्राप्ति हेतु धरती पर चले आते हैं

ज्योतिषाचार्य परमपूज्य गुरुदेव पंडित ह्रदयरंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

अध्यात्म

Karwa Chauth 2026: The significance of Karwa Chauth, the worship ritual, and the time the moon will rise

आगरालीक्स…करवाचौथ 29 अक्टूबर को. करवाचौथ का महत्म्य, पूजन विधि और जानिए कितने...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!