आगरालीक्स (19th October 2021 Agra News)… आगरा में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटी. मरीजों की सैंपल लेने की रफ्तार बढ़ी.जानिए मंगलवार को कितने लिए गए सैंपल और कितने मिले मरीज.
सैंपल लेने की रफ्तार बढ़ी
आगरा में कोरोनो मरीजों के सैंपल लेने की रफ्तार बढ़ती जा रही है। प्रशासन ने मंगलवार को पिछले 24 घंटे के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3832 सैम्पल लिए गए। इसमें कोई भी नया मरीज नहीं मिला। इसके बाद अब चार सक्रिय मरीज रह गए हैं। इसके अलावा Agra में अब तक 25764 #Covid19 मरीजों में से 25302 मरीज स्वस्थ होकर घर गए।

सोमवार को लिए गए थे 1327 सैंपल
सोमवार को प्रशासन ने जो आंकड़े जारी किए, उसके मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1327 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। हालांकि तब एक भी नया मरीज नहीं मिला था। एक सक्रिय मरीज स्वस्थ भी हुआ था।