Monday , 20 April 2026
Home आगरा Fans’ reaction on India-Pakistan’s blockbuster match in T20 World Cup…#agranews
आगराटॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

Fans’ reaction on India-Pakistan’s blockbuster match in T20 World Cup…#agranews

131

आगरालीक्स…टी—20 विश्व कप में भारत—पाकिस्तान के ब्लॉकबस्टर मैच पर क्या बोले आगरा के क्रिकेट फैंस…मौका—मौका या फिर…..

क्रिकेट फैंस में मैच को लेकर उतावलापन सातवें आसमान पर
भारत—पाकिस्तान का मैच हो और क्रिकेट फैंस में उतावलापन न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता और मैच भी विश्व कप का..तो ये रोमांच और उतावलापन सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. एकदिवसीय विश्व कप हो या फिर टी—20 विश्व कप…दोनों ही में भारत ने पाकिस्तान को हर बार हराया है. अब तो ये हालत है कि भारत पाकिस्तान के विश्व कप मेैच का आयोजन होते ही भारतीय क्रिकेट फैंस इसे अपने लिए मौका मानते हैं. हालांकि पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने इस बार तारीख बदलने की बात कही है, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बार फिर से पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि यकीन है कि विश्व कप में पाकिस्तान की हार का सिलसिला बरकरार रहेगा.

खैर, मैच तो ब्लॉकबस्टर है ही. आगरा में भी क्रिकेट के प्रति दीवानगी हद से ज्यादा है. टीम इंडिया में इस समय वैैसे भी आगरा से दो क्रिकेटर दीपक चाहर और राहुल चाहर इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं, ऐसे में आगरा के फैंस में दीवानगी का ऊंचा होना जायज है…आज के मैच में जानिए क्या कहना है कि आगरा के क्रिकेट फैंस का….

Jitendra Kumar

आगरा के दयालबाग में रहने वाले जितेंद्र कुमार का कहना है कि हमें तो इस मौके का इंतजार रहता है. पाकिस्तान की टीम टी—20 में मजबूत है, लेकिन इंडिया के लेवल की अभी भी नहीं. निश्वित ही इंडिया ही मैच जीतेगी…

Punit Kaalra and his Family

आगरा के पुनीत कालरा का कहना है कि हमारी तो पूरी फैमिली ही क्रिकेट की फैन है. भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर तो हमारे ​यहां खुशी का आलम ही बहुत अधिक होता है. टी—20 की भारतीय टीम काफी मजबूत है, पाकिस्तान भी अच्छी टीम है लेकिन मैच इंडिया ही जीतेगी.

Pulkit Gupta

3सी कैफै के आनर पुल्कित गुप्ता का कहना है कि इस मैच का बेसब्री से इंतजार था. भारत और पाकिस्तान का मैच ऐसा होता है जिसे क्रिकेट न देखने वाले भी देखते हैं. आज के मैच में भारत का पलड़ा अधिक भारी है. उम्मीद है भारत ही जीतेगा.

दयालबाग के ही रहने वाले सूर्य प्रता​प​ सिंह का कहना है कि पाकिस्तान को फिर से हार मिलेगी. उसे उसके लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए. अब उनकी टीम में वो दम नहीं है जो पहले हुआ करती थी. इस समय भारत का पलड़ा भारी है.

मधु नगर के रहने वाले आशीष का कहना है कि मैं तो कब से ‘मौका—मौका’ का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. अब तो बस मैच होने दो और फिर से देखना है कि पाकिस्तान कितने अंतर से हार रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!