आगरालीक्स…(24 October 2021 Agra News) आगरा में सटोरिए को पकड़ने गई तो पुलिस तो लोगों ने पुलिस को घेर लिया. एक घंटे तक रोके रहा. हंगामे के बीच से फरार हो गया आरोपी सटोरिया…..
आगरा के थाना एत्माद्दौला पुलिस को उस समय लोगों के हंगामे का शिकार होना पड़ गया जब वह शाहदरा के रहने वाले एक सटोरिए को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची. यहां पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और ले जाने लगी लेकिन तभी आरोपी सटोरिए के परिजन और स्थानीय लोग वहां आ गए. लोगों की काफी संख्या और हंगामा होने के कारण पुलिसकर्मी कुछ नहीं कर सके. बताया जाता है इस दौरान हुई धक्कामुक्की में आरोपी सटोरिया शकील मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला. पुलिस को रोकने और हंगामा होने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने फोर्स को मौके पर बुला लिया.
परिजनों व स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शकील जब पैसे गिन रहा था तभी पुलिस आ गई और पैसे लूटने का प्रयास किया. शकील के बेटे का कहना है कि वह पैसे पिता ने अपनी कार बेची थी, उसके थे. रकम करीब 20 लाख बताई गई है. महिलाओं ने भी नोकझोंक की. पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी का काम जोरों पर होता हे. पुलिस अभी तक सट्टा व जुआ खेलने वाले करीब 39 लोगों को अरेस्ट भी कर चुकी है. शाहदरा चुुंगी के रहने वाले शकील भी सटोरिया बताया गया है. पुलिस उसको भी पकड़ने गई लेकिन वह भाग निकला.