Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा 2 New Team in IPL: Team Lucknow and Ahmedabad are included in IPL…know full details
आगराटॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

2 New Team in IPL: Team Lucknow and Ahmedabad are included in IPL…know full details

160

स्पोटर्सलीक…आईपीएल की दो नई टीमों का ऐलान. अगला सीजन अब 8 नहीं 10 टीमें खेलेंगी. जानिए कौन—कौन सी हैं नई टीमें और कौन बने इनके मालिक

अहमदाबाद और लखनऊ दो नई टीमें
इंडियम प्रीमियर लीग के लिए सोमवार को दो नई टीमों का ऐलान कर दिया गया. 22 कारोबारियों द्वारा लगाई गई बोली में दो को नई टीमें मिली हैं. अब आने वाला सीजन 8 नहीं बल्कि दस टीमें आईपीएल में खेलेगी. जिन दो नई टीमों का ऐलान किया गया है उनमें एक लखनऊ की टीम होगी तो दूसरी अहमदाबाद की टीम. लखनऊ की टीम को आरपी संजीव गोयनका ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपये में खरीदा है तो वहीं CVC कैपिटल ने अहमदाबाद की टीम को 5,166 करोड़ रुपये में टीम को खरीदा है.

इन्होंने लगाई टीमों के लिए बिड
दो टीमों को खरीदने के लिए कुल 22 बिजनेस ग्रुप्स ने बोली लगाई. इन्होंने बोली के डॉक्युमेंट खरीदे. बोली लगाने वालों में अडाणी ग्रुप, इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैचेस्टर यूनाइटेड के मालिक ग्लेजर परिवार, टोरेंट फार्मा, अरबिंदो फार्मा, आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप, हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया ग्रुप, पूर्व मंत्री नवीन जिंदल की जिंदल स्टील, रॉनी स्क्रूवाला और तीन प्राइवेट इक्विटी से जुड़े लोग शामिल रहे.

अगले सीजन में दस टीमें
बता दें कि अभी आईपीएल में 8 टीमें खेलती हैं. लेकिन अगले सीजन में लखनऊ और अहमदाबाद को मिलाकर कुल दस टीमें खेलेंगी जो कि आईपीएल ट्रॉफी को जीतने के लिए अपना दमखम दिखाएंगी. आईपीएल में अब मैचों की संख्या 60 से बढ़कर 74 हो जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!