एंटरटेनमेंटलीक्स…(26 October 2021 Agra News) आगरा में लोग 70 प्रतिशत तक इंटरनेट डेटा वेब सीरीज देखने में खर्च कर रहे हैं. युवाओं में सबसे ज्यादा क्रेज. इस समय इस वेब सीरीज को सबसे ज्यादा किया जा रहा पसंद
वेब सीरीज बन रहीं पहली पसंद
आज कल की युवा पीढ़ी फिल्म देखने से ज्यादा वेब सीरीज देखना पसंद करती है. वेब सीरीज का क्रेज युवाओं में इस कदर है कि वह कहीं ट्रेवल कर रहे हो या उनको मनोरंजन करना हो तो उनके दिमाग में सबसे पहले एक ही बात आती है वेब सीरीज. युवा फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज को प्रेफरेंस दे रही है और उनका अधिकांश समय वेब सीरीज देखने में ही बीत रहा है. इतना ही नहीं इंटरनेट का फ्री डाटा का 70 फीसद तक वेब सीरीज देखने में खर्च हो रहा है. इसकी बड़ी वजह यह है कि वेब सीरीज कोई फिल्मों जैसी नही होती है जिसमे आपको 2:30घंटे की फिल्म देखनी हो. वेब सीरीज में युवाओं को एक ही जगह पर हर तरह के कॉन्सेप्ट और सेग्मेंट को देखने का मौका मिल रहा है. इसमें सीरियल्स के साथ कई तरह की मूवीज बतौर पार्ट में अपलोड की जाती है. वेब सीरीज की अलग अलग तरह की स्टोरीज और कंटेन्ट होते है जो युवाओं को काफी पसंद आते है. इस टाइम युवाओं की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज है शिद्दत जो कि इस समय सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है.
रोमांस से भरपूर है शिद्धत
रोमांस के दिवानों के लिए शिद्धत वेब सीरीज सबसे लोकप्रिय है. बात करें इसकी कहानी की तो इसमें युवा प्रेमी अत्यधिक दृढ़ता के साथ लड़की को चाहता है और उसको पाने के लिए वह अपने जीवन के पाठ्यक्रम को बदल देता है और उसके इस प्रेम को देखकर लोगों की आॅखो में आॅसू आ जाते है. जग्गी गौतम को बताता है कि उसकी कहानी ने गौतम को आशिक बना दिया है और अब वो अपनी मोहब्बत कार्तिका (राधिका मदान) से मिलना चाहता है, जिससे उसने शिद्दत वाला प्यार किया है. कार्तिका कहती है की अगर वह आ गया तो वह अपनी शादी तोड़ देगी जिसके चलते जग्गी कार्तिका से मिलने के लिए देशों की सीमाएं पार करता है.