Wednesday , 2 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Univ. Senior clerk Murder: College owners suspect & Univ closed
टॉप न्यूज़

Agra Univ. Senior clerk Murder: College owners suspect & Univ closed

139

shot dead
आगरालीक्स…..
आगरा में सरेशाम विवि के वरिष्ठ सहायक सत्येंद्र सिंह की हत्या में परिजन और कर्मचारी कॉलेज संचालकों पर आशंका व्यक्त कर रहे हैं। विवि की परीक्षा के लिए कॉलेजों द्वारा जमा की जाने वाली फीस का कार्य सत्येंद्र देख रहे थे। उनकी रिपोर्ट के बाद ही कॉलेजों में परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दी जा रही थी। इसे लेकर उनका कॉलेज संचालकों से विवाद चल रहा था। उनके बेटे आशीष का कहना है कि दो दिन पहले भी दो निजी कालेज संचालकों से विवाद हुआ थे। वे फीस का ड्राफ्ट लेकर घर पर आए थे। ड्राफ्ट में कुछ कमी के चलते पापा ने जमा करने से मना कर दिया था। वे उन कॉलेजों पर सख्ती कर रहे थे जिन्होंने अभी तक फीस जमा नहीं कराई है। इसलिए शक है कि उन दो कॉलेज संचालकों ने ही उनकी हत्या कराई है।
मूल रूप से बरौली अहीर निवासी सतेंद्र सिंह (47) 18 साल पहले क्लर्क भर्ती हुए थे। वे शाहगंज के गयासपुरा में राजीव टाकीज के पास हाथी वाली गली में रह रहे थे। शुक्रवार शाम को यूनिवर्सिटी में अपने ऑफिस (कमरा नंबर 32) में कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हुई थी। सवा सात बजे यूनिवर्सिटी के पास ही पालीवाल पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे ऑफिस से स्कूटर पर घर जा रहे थे। गोली उनके सीने में सटाकर मारी गई।
विवि अनिश्चतकाल के लिए बंद
कर्मचारी की हत्या के बाद विवि अनिश्चतकाल के लिए बंद कर दिया गया है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी का कहना है कि जब तक हत्यारे नहीं पकडे जाते हैं, विवि में हडताल रहेगी। उन्होंने कॉलेज संचालकों के विवि का माहौल खराब करने के लिए अधिकारियों को दोषी बताया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

टॉप न्यूज़

Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शुरू हआ 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव....

टॉप न्यूज़

Janmashtami 2026: A rare, auspicious alignment reminiscent of the Dwapara Yuga marks this year’s Shri Krishna Janmashtami

आगरालीक्स…इस बार की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर द्वापर युग जैसा दुर्लभ महासंयोग. एक...

टॉप न्यूज़

Agra News: Young man lies on railway tracks with wife and children in Agra; police rescue them in time…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात को युवक ने अपनी पत्नी और दो छोटे—छोटे बच्चों...

error: Content is protected !!