आगरालीक्स …आगरा में दीपावली के लिए बम पटाखों की दुकान खुल गई हैं, जानें आगरा में कहां सजी है दुकान और क्या है टाइमिंग।
आगरा में 12 स्थानों से ग्रीन बम पटाखों की बिक्री की जाएगी, रात आठ बजे तक ही बम पटाखे खरीद सकेंगे, बुधवार और गुरुवार को ही दुकानों से बम पटाखों की बिक्री होगी।
रात आठ से 10 बजे तक चला सकेंगे बम पटाखे
आगरा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, इसे देखते हुए बम पटाखे चलाने का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। दीपावली पर रात आठ से 10 बजे तक ही बम पटाखे चला सकेंगे।

आगरा में लगाई गई बम पटाखों की दुकान
कोठी मीना बाजार मैदान- 90 दुकानें
अबुउलाह दरगाह का खाली मैदान- 50 दुकानें
जीआईसी खेल मैदान- 30 दुकानें
एन्थम पाइप लाइन सेक्टर-15 मैदान- 25 दुकानें
सेक्टर-11 व 12 का पार्क- 25 दुकानें
कंपनी गार्डन का मैदान- 20 दुकानें
शक्ति नगर के पास मैदान- 15 दुकानें
हाथीघाट पर गुलाटीदास मंदिर के पास- 10 दुकानें
बैप्टिस्ट हायर सैकेंड्री स्कूल मैदान- 06 दुकानें
भोलानाथ गुलाबचंद स्कूल मैदान- 05 दुकानें
जैन मंदिर मैदान, हनुमान नगर- 05 दुकानें
तालाब किनारे मैदान, रुनकता- 05 दुकानें