आगरालीक्स ..(Agra News 4th November).आगरा में फेसबुक पर लाइव करने के बाद सुसाइड करने के मामले में दरोगा सहित चार पर मुकदमा, दरोगा पर रिश्वत लेने के आरोप।
आगरा में सोमवार सुबह 11 बजे फेसबुक लाइव करने के बाद 19 साल के रुनकता निवासी क्रष्ण मुरारी ने सुसाइड कर ली थी। फेसबुक लाइव में आरोप लगाए थे कि उसे फर्जी मुकदमे में चाचा लाख, चाची लज्जा, चचेरे भाई मोनू ने फंसा दिया। इसके बाद दरोगा शांडिल्य ने समझौता कराने के लिए 12 हजार रुपये रिश्वत भी ली लेकिन समझौता नहीं कराया और चार्जशीट लगा दी। 110 जी की कार्रवाई करते हुए पाबंद कर दिया, क्रष्ण मुरारी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था, चार्जशीट लगने से वह सेना में भर्ती नहीं हो सकता, इसलिए उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

दरोगा सहित चार पर मुकदमा
एसपी सिटी विकास कुमार का मीडिया से कहना है कि पिता देवेंद्र की तहरीर पर दरोगा शांडिल्य के साथ ही चाचा लाख, चाची लज्जा, चचेरे भाई मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।