आगरालीक्स .आगरालीक्स ..(Agra News 4th November)…आगरा की हवा जहरीली होती जा रही है। ऐसे में डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा है कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर आगरा मेट्रो, स्मार्ट सिटी, इनर रिंग रोड सहित शहर में चल रहे निर्माण कार्य बंद कराने पड़ेंगे, छूल न उड़े इसके लिए तीन बार पानी का छिड़काव।
आगरा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे लेकर डीएम प्रभु एन सिंह ने नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य कार्यकारी संस्थाओं को आने वाले 2 महीने के लिए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं।

तीन बार पानी का छिड़काव
डीएम प्रभु एन सिंह ने जिन क्षेत्रों में निर्माण कार्य चल रहा है, वहां सुबह दोपर और शाम को पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए संबंधित विभागों की जवाबदेही होगी। नवंबर और दिसंबर में प्रदूषण का स्तर और बढ़ जाएगा, इससे पहले ही कदम उठाने की जरूरत है।