आगरालीक्स…(5 November 2021 Agra News) आगरा में भगवान महावीर स्वामी को चढ़ाया 23 किलो का निर्वाण लाडू. एमडी जेन इंटर कॉलेज में मनाया गया दो दिवसीय दीपावली महोत्सव…
दो दिवसीय दीपावली महोत्सव
आज शुकवार को एमडी जैन इन्टर कालेज ग्राउन्ड हरीपर्वत पर पर मुनि श्री 108 प्रणम्यसागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 चंद्रसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में दो दिवसीय दीपावली महोत्सव मनाया जा रहा है. जिसके दूसरे दिन अर्हं योग मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव के साथ संपन्न हुआ. सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा इंद्र द्वारा की गई. इस कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य श्री 108 विघासागर जी महाराज के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई. मुनिराज का पाद प्रक्षालन हीरालाल बैनाड़ा एवं बीना बैनाड़ा के परिवार द्वारा किया गया. इसके बाद भगवान महावीर के मोक्षकल्याण पर परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज व मुनि श्री 108 चन्द्र सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी का 23 किलो का निर्वाण लाडू चढाने का सौभाग्य भोलानाथ जैन,विमल कुमार जैन सिंघई परिवार को मिला.
मुनिश्री ने दिए प्रवचन
इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था जहां दोनो मुनिद्वय ने भी अपने प्रवचनों के माध्यम से भक्तों में धर्म की प्रभावना की| भगवान के जिनबिंब को मंच से ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर जी में विराजमान किया गया| साथ ही दोनों मुनियों का वर्षायोग समापन भी हो गया| शाम को 64 दीपकों से मुनि श्री की मंगल आरती की गई| मंच का संचालन मनोज जैन बाकलीबाल के द्वारा किया गया| इस कार्यक्रम में आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन पर्देवाले, पन्नालाल बैनाड़ा,निंरजनलाल बैनाड़ा,अशोक जैन,प्रदीप कटारिया,सुमेर पांडया,महीपाल जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन, समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|