Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Flying Sikh Milkha Singh Flag off Sharda Taj Marathon in Agra
बिगलीक्स

Flying Sikh Milkha Singh Flag off Sharda Taj Marathon in Agra

196

sikh
आगरालीक्स
 …..वेलेंटाइन डे पर आगरा के जोश को देखकर उडन सिख मिल्खा सिंह स्टेच पर पहुंचे, वे बोले मिल्खा सिंह का सबको नमस्कार और प्यार, कुछ ऐसा हुआ कि वे मंच से नीचे उतरे और दिल्ली रवाना हो गया। 21 किलोमीटर की ताज मैराथन के विजेता केन्या के सैमुअल वेतका रहे, उन्होंने एक मिनट में 21 किलोमीटर की दौड पूरी की। महिला वर्ग में नागपुर की ज्योति चौहान ने एक मिनट 16 सेकेंड में 21 किलोमीटर की दौड पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन दोनों को 51 51 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
सुबह सिकंदरा पर उडन सिख मिल्खा सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया, मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर और डीएम पंकज कुमार ने ताज मैराथन को हरी झडी दिखाई। यहां से एमजी रोड, यमुना किनारा, कंपनी गार्डन, प्रतापपुरा होते हुए मैराथन एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम पर जाकर keसमाप्त हुई। यहां केन्या के सैमुअल और नागपुर की ज्योति ने सबसे कम समय में दौड पूरी की। एक के बाद एक खिलाडी स्टेडियम पहुंचते गए और नौ बजे तक स्टेडियम खचाखच भर गया। हजारों लोगों की भीड के बीच मिल्खा सिंह साढे नौ बजे गाडी से मंच तक पहुंचे। भीड अधिक होने पर वे 10 मिनट तक मंच के पास खडे रहे, भीड को हटाकर उन्हें गाडी से नीचे उतारा गया, वे मंच पर पहुंचे, उन्होंने कहा कि सबको नमस्कार और प्यार, यह सुनते ही भीड ने उन्हें घेर लिया और हाथ मिलाने लगे, वंदेमारतम वंदेमातरम गूंजने लगा। वे बोलना चाहते थे, लेकिन हंगामा और नारेबाजी के बीच उनकी आवाज दब गई। वे मंच से नीचे उतरे और गाडी में बैठकर दिल्ली लौट गए। केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया ने भीड को समझाने के लिए कहा कि मिल्खा सिंह कुछ देर में वापस आएंगे।

 

sikh 2मेडल के लिए टेबल पलटी, हंगामा
प्रतिभागियों को दौड पूरी करने पर ​कार्ड दिया गया, इससे उन्हें स्टेडियम के हॉकी ग्राउंड में मेडल, सार्टि​िफकेट को लंच पैक दिया जाना था। कुछ ही देर में कार्ड समाप्त हो गए। इस पर प्रतिभागियों ने हंगामा किया। टेबल पलट दी। उनके घर पर सार्टि​िफकेट पहुंचाने का आश्वासन देकर शां​त किया गया।

मीडिया से बोले उडन सिख कोई ले आए ओलंपिक पद
मिल्खा सिंह ने कहा कि उनकी अंतिम सांस से पहले कोई ओलंपिक पदक ले आए, उन्हें 56 साल बाद भी यह कशक परेशान कर रही है।
इस साल होने जा रहे रियो ओलंपिक से भारतीय एथलीटों से मेडल की उम्मीद नहीं है, इसके लिए चार से आठ साल अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत है। एथलीट मेहनत करते हैं तो 2024 के ओलंपिक में पदक जीत सकते हैं।
मिल्खा सिंह

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain start in Agra

आगरालीक्स आगरा में गर्मी और उमस के बीच तेज बारिश शुरू, जानें...

error: Content is protected !!