आगरालीक्स…(5 November 2021 Agra News) आगरा में रेलवे स्टेशन पर कई घंटे से रखा था बैग. कोई नहीं आया उठाने. बम डिस्पोजल टीम और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची……
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप
आगरा में आज गोवर्धन के अवसर पर आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. एक बैग स्टेशन पर पिछले कई घंटों से यहां रखा हुआ था जब कोई उसे लेने नहंी आया तो इसकी सूचना आरपीएफ, जीआरपी को दी गई. पुलिस ने मौके पर बम डिस्पेाजल टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुला लिया. विस्फोटक जैसी वस्तुएं न होने पर बीडीएस और डॉग स्क्वायड की टीम ने संतुष्ट होने के बाद बैग को खोला. राहत की बात ये रही कि बैग में सिर्फ कपड़े और अन्य सामान निकला.
आरपीएफ ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया. लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि सुबह एक यात्री परिवार जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस से जा रहा था. यात्री ने परिवार को जल्दी जल्दी चढ़ा दिया लेकिन ये बैग छूट गया और ट्रेन रवाना हो गई. आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज भी चेक की. जिसमें यात्री का बैग छूटने की पुष्टि हुई. किसी तरह का विस्फोटक न मिलने से राहत मिली. यात्री का कांटेक्ट नंबर मिलने पर आरपीएफ अधिकारियों ने उसे सूचित करने को कहा है.