
शुक्रवार रात को अंबेडकर विवि के वरिष्ठ सहायक सत्येंद्र सिंह की विवि के पालीवाल परिसर से निलते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका कॉलेज संचालकों को फीस जमा न करने पर विवाद हुआ था। मैनपुरी के एक कॉलेज संचालक पर शक है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पर पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा किया। कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मुजम्मिल की शर्ट को पकडकर उनकी बेटी लटक गई और रोने लगी। विवि की तरफ से सात लाख की आर्थिक मदद, बेटे को स्थायी नौकरी और बेटी को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है। उधर, कर्मचारियों ने आरोपियों के न पकडे जाने तक विवि बंद रखने की चेतावनी दी हैै। इसके लिए सोमवार को बैठक बुलाई गई है।
इसी बीच सत्येंद्र सिंह की छोटी बेटी सोनम ने केमिकल पी लिया, परिजन उसे लेकर नवदीप हॉस्पिटल पहुंचे, यहां डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है। परिजनों ने थाना शाहगंज पहुंचकर जानकारी दी। डॉक्टरों ने इलाज के बाद घर भेज दिया है। इसकी जानकारी होते ही कर्मचारी भी सत्येंद्र सिंह के घर पहुंच गए।
Leave a comment