
आगरा फीरोजाबाद एमएलसी पद के लिए सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी, बसपा के मैदान से हट जाने के बाद सपा के डॉ दिलीप यादव को टक्कर देने के लिए भाजपा के टीपी सिंह को मैदान में उतारा गया।
भाजपा प्रत्याशी टीपी सिंह को नामांकन भरने के लिए कलक्ट्रेट आना था। वे दोपहर में कलक्ट्रेट पहुंचे, पफोटो न होने पर वे वहां से लौट आए। इसी बीच उनके नामांकन का पर्चा फाड दिया गया, इसे लेकर हंगामा हुआ। कलक्ट्रेट के बाहर सपाईयों की गाडियां खडी हुई थी। डेढ़ बजे भाजपा महानगर अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद दुबे गामा तथा विजय भदौरिया कलेक्टरी पहुंचे । उन्होंने बताया कि टीपी सिंह नामांकन भरने के लिए आ रहे हैं । सभी इंतजार कर ही रहे थे कि अचानक निर्वाचन कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी टीपी सिंह के अपरहण की खबर फैल गई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सपा समर्थकों ने उसके प्रत्याशी टीपी सिंह का पर्चा फाड़कर अपहरण कर लिया है । इस पर सपा कार्यकर्ता भड़क गए । सपाइयों का आरोप था कि भाजपा नेता अखिलेश सरकार को बदनाम करने के लिए झूठ बोल रहे हैं। सपा नेताओं का कहना था कि भाजपा प्रत्याशी कलेक्टरी आए ही नहीं हैं । हार के डर से इस तरह का ड्रामा रचा गया है । तीन बजे तक नामांकन न होने पर एमएलसी पद के लिए सपा प्रत्याशी डॉ दिलीप यादव ही चुनाव लडेंगे, इस तरह उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
बदलते रहे बयान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पौने तीन बजे महानगर अध्यक्ष गामा दुबे तथा दीपक खरे ने बयान दिया कि कलक्ट्री परिसर से भाजपा प्रत्याशी टीपी सिंह का अपहरण किया गया है । उनके नामांकन पर्चे को भी छीनकर फाड़ दिया गया है। लेकिन शाम छह बजे गामा दुबे ने बताया कि टीपी सिंह के घर लौट आने की सूचना मिली है । घर से बाहर निकलते ही उनका अपहरण कर लिया गया था । उन्होंने कहा कि टीपी सिंह भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नहीं थे । उनके नाम की घोषणा नहीं की गई थी । टीपी सिंह ने भाजपा से समर्थन मांगा था, जिसके लिए पार्टी सहमत थी । प्रस्तावक के रुप में कुछ भाजपा नेता कलक्ट्रेट पहुंचे थे । गामा दुबे ने कहा कि अपहरण की रिपोर्ट टीपी सिंह की तरफ से दर्ज कराई जाएगी ।
कुछ भाजपा नेता उनके पास नामांकन पर्चा फाड़ने की शिकायत लेकर आए थे । जब हमने उनसे प्रत्याशी बुलाने को कहा तो वे उसे हाजिर नहीं कर सके । उन्होंने कहा कि निवार्चन कक्ष से बाहर तैनात पुलिस कर्मियों ने भी अपहरण जैसी किसी घटना से इंकार किया है। अंतिम दिन किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है ।
राजकुमार अपर जिलाधिकारी फाइनेंस तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी
Leave a comment