
होटल ट्राइडेंट मोड जेपी होटल की तरफ से कोई भी वाहन ताजमहल की तरफ नहीं जाएगा, यहां से ताजमहल से आने वाले वाहनों का निकास होगा
– टीडीआई मॉल की तरफ से कलाक्रति की ओर जाने वाले वाहन होटल क्रिस्टल इन से बाएं मुड कर होटल रिट्रीट के सामने से शिल्पग्राम के पास बगीची की पार्किग में जाएंगे।- – बसई चौकी से सभी वाहन शिल्पग्राम की तरफ बगीची पार्किंग में जाएंगे, यहां एकल व्यवस्था रहेगी।
– आॅटो चालक बसई चौकी से आगे जाकर सवारियों को होटल रिट्रीट के पास उतार कर दाहिनी तरफ से होटल एल्पाइन के सामने से फतेहाबाद रोड पर आएंगे। श
– शाम चार बजे के बाद बस कोच, टेम्पो टीडीआई मॉल से प्रवेश कर कलाक्रति तिराहे से आगे जाकर कलाक्रति पार्किंग में जाएंगे।
रूट डायवर्जन 18 से 27 फरवरी तक लागू रहेगा।
ये है कार्यक्रम
18 फरवरी को ताज महोत्सव के उद्धाटन के दौरान ताजमहल के पास शिल्पग्राम में मोहित चौहान का शो होगा।
19 फरवरी को महोत्सव के अंतर्गत सेंट जोंस कॉलेज में मोहित चौहान का रॉक शो आयोजित होगा।
20 फरवरी को ऑल इंडिया मुशायरा होना है। इसका संभावित आयोजन स्थल शिल्पग्राम होगा।
20 फरवरी को ही भजन सम्राट अनूप जलोटा की प्रस्तुति गांधी स्मारक में होगी।
22 फरवरी को फतेहपुर सीकरी में पंडित विश्वमोहन भट्ट की प्रस्तुति होगी।
23 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होना है।
24 फरवरी को फिल्म गायक हरिहरन की प्रस्तुति शिल्पग्राम में होगी।
25 फरवरी को सिंगर श्रेया घोषाल का शो होगा। इसमें सबसे ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद की जा रही है।
26 फरवरी को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हंसगुल्लों से लोटपोट करेंगे।
27 फरवरी को सिंगर सुनिधि चौहान का शो होगा।
होटल ट्राइडेंट मोड जेपी होटल की तरफ से कोई भी वाहन ताजमहल की तरफ नहीं जाएगा, यहां से ताजमहल से आने वाले वाहनों का निकास होगा
Leave a comment