Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा SN Medical College, Agra affiliated to Atal Bihari Vajpayee Medical Univ. Lucknow #agranews
आगराबिगलीक्स

SN Medical College, Agra affiliated to Atal Bihari Vajpayee Medical Univ. Lucknow #agranews

204

आगरालीक्स…(Agra News 18th November). आगरा का एसएन मेडिकल कॉलेज डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से हुआ अलग, देर से परीक्षाएं, परिणाम से मिलेगी निजात, अब इस विवि से मिलेगी एमबीबीएस और एमडी की मार्कशीट और डिग्री।

आगरा का एसएन मेडिकल कॉलेज 1939 से डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि, आगरा से संबदृध था, एसएन के एमबीबीएस और एमडी, एमएस के छात्रों की डिग्री और मार्कशीट आंबेडकर विवि से ​दी जा रही थी। मगर, विवि द्वारा देर से परीक्षाएं कराई जा रहीं थी, परिणाम भी देर से आ रहे थे और तमाम तरह की गड़बड़ी हो रहीं थी। इससे छात्र भी परेशान रहते थे, लेकिन अब यह समस्या नहीं रहेगी।

82 साल बाद विवि से अलग हुआ एसएन
एसएन मेडिकल कॉलेज डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से 82 साल बाद अलग हो रहा है। अभी तक एसएन के दीक्षांत समारोह में गोल्डन गर्ल और सार्वाधिक मेडल भी एमबीबीएस के छात्रों को मिलते थे। मगर, अब अगले सत्र से ऐसा नहीं होगा।
टल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी से एसएन हुआ संबदृध
एसएन मेडिकल कालेज अब अटल बिहारी वाजयेपी मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनउ से संबदृध हो गया है। एमबीबीएस के बाद अब पीजी कोर्सेज यानी एमडी और एमएस कोर्स को भी अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबदृध किया जा रहा है। एसएन में शुरू हो रहा नर्सिंग कॉलेज भी अटल बिहारी वाजयेपी मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबदृध किया गया है।
एक ही यूनिवर्सिटी से संबदृध प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज
भी तक प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थानीय विवि से संबदृध थे, विवि द्वारा ही परीक्षाएं और परिणाम घोषित किए जाते थे। इससे सत्र अनियमित चल रहा था लेकिन अब प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल युनिवर्सिटी लखनउ से संबदृध कर दिए गए हैं। पढ़ाई के मानक से लेकर परीक्षाएं और परिणाम भी एक साथ जारी किए जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Women and children in Agra aware about climate change…#agranews

आगरालीक्स…पौधे लगाएँ, पानी व्यर्थ न बहाएँ, वाहन और एसी जरूरत पड़ने पर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

error: Content is protected !!