आगरालीक्स…साल का आखिरी चंद्रग्रहण कल पड़ रहा है.जानिए क्या रहेगा इसका प्रभाव और क्या है ग्रहण की टाइमिंग…
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक यह खंडग्रास चंद्रग्रहण भारत में मांध स्वरूप ही दृश्य होगा। अरुणाचल प्रदेश के पूर्वोत्तर सीमांन्त क्षेत्रों में खंडग्रास परंतु अन्गुलाल्प स्वरूप में दृश्य होगा।
चंद्रग्रहण का समय
खण्डग्रास चन्द्रग्रहण का भारतीय समय में चंद्रबिम्ब का विरल छाया में प्रवेश दिन में 11:32 से, स्पर्श दिन में 12:49 पर मोक्ष दिन में शाम 4:17 पर होगा चंद्र का विरल छाया से नर्गम सांय 5:34 होगा।
धार्मिक दृष्टि से कोई महत्व व सूतक नहीं
इस ग्रहण का भी धार्मिक दृष्टि से भारत में कोई महत्व नहीं है इसमें किसी भी प्रकार का यम नियम सूतक आदी मान्य नहीं होगा।
इन देशों में दिखाई देगा चंद्रग्रहण
यह ग्रहण मुख्य रूप से कनाडा, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका का उत्तरी पश्चिमी भाग में उसका उत्तरी पूर्वी क्षेत्र , ग्रीनलैंड, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, इंडोनेशिया ,थाईलैंड ,चीन, रूस पेसिफिक सागर में भी में मुख्य रूप से दिखाई देगा इस ग्रहण को समाप्त होते हुए भारत में अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सीमांत क्षेत्र तेजू चांगबिनती आदि से बहुत थोड़े समय के लिए चंद्रोदय होते समय देखा जा सकता है।