आगरालीक्स…(22 November 2021 Agra News) आगरा कॉलेज से बीएड किया और बन गया सॉल्वर गैंग का सरगना. एसटीएफ ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र से तीन सदस्यों को अरेस्ट किया है. ये हैं तीनों के नाम और यहां के हैं रहने वाले…
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्न्ति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती आनलाइन परीक्षा—2021 में धंधली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. एसटीएफ ने आगरा में परीक्षा केंद्र से गैंग के तीन सदस्यों को अरेस्ट किया है, इसमें सरगना भी शामिल है.
ये हैं गैंग के सदस्यों के नाम
- बंटी पुत्र बच्चू सिंह निवासी पहाड़ीपुर, थाना इगलास, अलीगढ़.
- हरेंद्र सिंह पुत्र स्व. महावीर सिंह निवासी बिरौली, थाना अनूपशहर, बुलंदशहर
- अविनाश कुमार पुत्र संजय कुमार यादव निवासी तुलसीपुर घोरघाट थाना बडियापुर जनपद मुंगेर बिहार.
ऐसे पकड़ा तीनों को
एसटीएफ फील्ड यूहिनट को मालूम हुआ कि 22 नवंबर को बंटी नामक युवक आरबीएस इंस्टीट्यूट में आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस की भर्ती परीक्षा में वास्तविक अभ्यर्थी हरेन्द्र सिंह के स्थान पर किसी दूसरे लड़के को बैठाकर परीक्षा दिलवाने जा रहा है. इस पर एसटीएफ नोएडा की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरबीएस केंद्र पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों अभियुक्तों को अरेस्ट कर लिया. पूछताछ में बंटी ने बताया कि इगलास निवासी राजकुमार शर्मा के साथ ही सोल्वर बैठाकर पैसे लेकर एग्जाम पास कराने का तरीका सीखा था. राजकुमार शर्मा को एसटीएफ एक महीने पहले ही अरेस्ट कर जेल भेज चुकी है. बंटी आगरा विश्वव़िद्यालय से बीएड किया हुआ है. बंटी की मुलाकात 2019 में एक शादी समारोह में हरेन्द्र से हुई थी. हरेन्द्र ने गगन कॉलेज अलीगढ़ से एमसीए किया हुआ है तथा अविनाश कुमार ने बंटी के साथ ही बीएड किया था. बंटी इस काम को वर्ष 2017 से कर रहा है. बंटी इस काम के लिए अभ्यर्थियों से परीक्षा के अनुरूप दो से पांच लाखरुपये तक लेता रहा है तथा परीक्षा के अनुसार सॉल्वर को रुपये दिये जाते रहे हैं.