Monday , 20 April 2026
Home आगरा Protest against shifting in transport nagar in Agra, Demand to set up a new transport here…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Protest against shifting in transport nagar in Agra, Demand to set up a new transport here…#agranews

271

आगरालीक्स..(23 November 2021 Agra News) आगरा में ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्टिंग का विरोध. ट्रांसपोर्ट कारोबारी बोले—पहले जगह तो सबसे लिए उपलब्ध कराए प्रशासन. शहर से बाहर यहां नया ट्रांसपोर्ट बसाने की मांग…

बैठक में बनाई विरोध की रणनीति
आगरा में प्रशासन द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है. ऐसे में आगरा की सभी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अब इसका विरोध करना शुरू कर दिया है. इसके लिए सभी एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने का मन बना चुके हैं. मंगलवार को इस संबंध में आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के फ्रीगंज स्थित कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई. इसमें आगरा गुड्स केरियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश शर्मा, आगरा पब्लिक केरियर एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र गुप्ता, आगरा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल यादव, आगरा रिटेल ट्रक ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह, मिनी ट्रक पब्लिक केरियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रतीश राघव ने भाग लिया. सभी ने एकजुट होकर कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्टिंग का विरोध किया जाएगा. इसके लिए एक संघर्ष समिति भी गठित की जाएगी जो ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के हेतु की लड़ाई लड़ेगी.

नया ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की मांग
बैठक में अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन कारोबारियों को शिफ़्ट तो करना चाहता है लेकिन वह पहले सभी के लिए जगह तो उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में केवल 28 ही भूखंड हैं और इसके दस गुना अधिक कारोबारी हैं. ऐसी स्थिति में सभी कारोबारियों का एक साथ कैसे समायोजित किया जा सकता है. उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इसके लिए आगरा शहर से बाहर एक नया ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाए जिससे कारोबारियों को लाभ मिले और वहां पर जगह आवंटित करें.

न्यू दक्षिण बाईपास मार्ग पर शिफ्ट करने की मांग
आगरा में आईएसबीटी के पास स्थित ट्रांसपोर्ट नगर को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की मांग की जा रही है. इसको लेकर नेशनल चेंबर आफ आगरा द्वारा विचार विमर्श भी किया गया था. चेंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि नवीन ट्रांसपोर्ट नगर शहर से बाहर स्थापित जाना कई सालों से प्रस्तावित है. उन्होंने बताया कि एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने नवीन ट्रांसपोर्ट नगर शहर से स्थापित करने के लिए आगरा दिल्ली हाईवे पर रुनकता के आसपास जगह चिन्हित करने के लिए कुछ माह पूर्व सर्वेक्षण भी कराया था. चेंबर द्वारा आगरा विकास प्राधिकरण को रुनकता से न्यू दक्षिणी बाईपास की ओर जगह चिन्हित करने के लिए सुझाव प्रेषित किया था क्योंकि न्यू दक्षिण बाईपास मार्ग शहर की सभी सड़कों एवं हाईवे मार्गों को अच्छी तरह जोड़ता है. इस तरह वाहनों के आवागमन के लिए यह स्थान बहुत ही सुविधाजनक है.

न्यू दक्षिणी बाईपास के पास काफी जमीन
चेंबर में मंथन किया गया कि अधिकांश वाहन शहर से बाहर होकर इसी मार्ग से गुजरते हैं और ग्वालियर जयपुर दिल्ली की ओर से आने जाने वाले वाहनों के लिए भी इस स्थान पर नवीन ट्रांसपोर्ट नगर सुविधाजनक रहेगा. नई दक्षिणी बाईपास के आसपास काफी जमीन भी उपलब्ध है और किसान सस्ती दर पर जमीन विक्रय करने के लिए तत्पर हैं. ट्रैफिक एंड सिटी ट्रांसपोर्ट सेल के चेयरमैन वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि वर्तमान ट्रांसपोर्ट नगर शहर के मध्य में आ जाने से प्रदूषण के मानकों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है और वाहनों के आवागमन की दृष्टि से कठिनाईपूर्ण हो गया है. प्रदूषण बढ़ने से स्वस्थ पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. अतः वर्तमान ट्रांसपोर्ट नगर शहर से बाहर शिफ्ट किया जाना अति आवश्यक है. इसके लिए शहरवासी कई सालों से मांग कर रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 20th April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 20 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ चुनाव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

error: Content is protected !!