आगरालीक्स…आगरा में बादल दे रहे गर्मी, क्योंकि बारिश होने वाली है. मौसम विभाग ने कहा—इस दिन होगी आगरा में बारिश…तापमान भी जानिए
आगरा का तापमान
आगरा का मौसम भी इस समय बार बार बदल रहा है. कभी बारिश हो जाती है तो कभी गर्मी लगने लगती है. कभी—कभी सर्दी भी ठीक ठाक हो जाती है. दो दिन से मौसम में गर्माहट हो रही है. हाल ये है कि रात को सोते समय अभी भी लोग कम स्पीड पर पंखा चला रहे हैं, क्योंकि पंखा नहीं चलाएंगे तो मच्छर काटेंगे और ओढ़कर सोने में गर्मी लगती है. दिन के समय में भी बादल गर्मी दे रहे हैं. इसका असर तापमान पर भी पड़ा है. न्यूनतम तापमान लगातार फिर से बढ़ रहा है. सोमवार को भी आगरा का तापमान बढ़ा हुआ नजर आया. मौसम विभाग के अनुसार आगरा का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा.

2 दिसंबर को होगी बारिश
आगरा में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में दो दिसंबर को बारिश के आसार हैं. हालांकि न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी रहेगी जो कि 17 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके अलावा अधिकतम तापमान भी ऐसा ही रहेगा. लोगों को दिसंबर में भी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.