आगरालीक्स….(Agra News 2nd December)..आगरा का मौसल हिल स्टेशन जैसा हो गया है, सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई, सर्दी में लोग रजाई से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
आगरा में गुरुवार सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई है, ठंडी हवा चल रही है। बूंदाबांदी और ठंडी हवा चलने से सर्दी बढ़ गई है और मौसम हिल स्टेशन जैसा हो गया है। बादल छाए हुए हैं सर्दी में कंपकंपी छूट रही है। सुबह का तापमान कम हो गया है, न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज बारिश से सर्दी और बढ़ जाएगी। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

कल से छाएगा कोहरा
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से घना कोहरा छाएगा, इससे तापमान में और गिरावट आएगी। दोपहर में भी धूप नहीं निकलेगी और कोहरा छाया रहेगा। दिसंबर के अंत तक घना कोहरा छाने लगेगा।
मौसम विभाग का अनुमान
02-Dec 14.0 25.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
03-Dec 13.0 26.0 Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later
04-Dec 12.0 26.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
05-Dec 12.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
06-Dec 12.0 26.0 Fog or Mist
07-Dec 12.0 26.0 Fog or Mist