आगरालीक्स….(Agra News 2nd December)..युवाओं की तनाव भरी जिंदगी में कॉमेडी का तड़का लगाने वाले कॉमेडियन अपूर्व गुप्ता पांच दिसंबर को आगरा में परफार्म करेंगे। उनका कार्यक्रम आगरा के एक रूफ टाप कैफे में हैं। रूफ टाप कैफे में दिल्ली से सिंगर बुलाने के बाद अब स्टैंड अप कॉमेडियन को भी बुलाया जाने लगा है।
युवाओं के बीच स्टैंड अप कॉमेडियन के शो का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इनके शो का युवक और युवतियां आनंद लेते हैं और हंसते हंसते लोटपोट हो जाते हैं, अपनी जिंदगी के बीच से हास्य को लेकर आते हैं और युवक और युवतियों के मूड को देखते हुए नॉन वेज हास्य का तड़का भी लगाते हैं। इससे कुछ सालों में ही स्टैंड कप कॉमेडियन युवाओं के बीच प्रचलित हो गए हैं।
5 दिसंबर को आगरा में शो
एक नंबर कैफे ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट किया है कि स्टैंड अप कॉमेडियन अपूर्व गुप्ता पांच दिसंबर को शो करेंगे। अपूर्व गुप्ता का युवाओं के बीच में क्रेज है।

इंजीनियर ग्रेजुएट अपूर्व गुप्ता लगा रहे कॉमेडी का तड़का
अपूर्व गुप्ता दिल्ली के हैं, उनके पिता इंजीनियर हैं। वे अपने शो में बताते हैं कि माता पिता के कहने पर उन्होंने भी इंजीनियरिंग की लेकिन उनका पढ़ाई में कोई रुझान नहीं था। इसके बाद स्टैंड अप कॉमेडी करना शुरू किया और पॉपुलर होते गए। अब अपूर्व गुप्ता की स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में अलग पहचान है।