आगरालीक्स…(पूरा अपडेट) आगरा में कारोबारी, उसकी पत्नी व बच्ची की मौत की अधूरी कहानी. सुसाइड नोट में कोई जिम्मेदार नहीं लेकिन मौत को गले क्यूं लगाया. नोट में ससुर को न्याय दिलाने को लेकर कारोबारी ने लिखी ये बात
सनसनीखेज मामले ने हर किसी को हिलाया
आगरा में शुक्रवार को कारोबारी, उसकी पत्नी और बेटी की मौत के सनसनीखेज मामले ने हर किसी को हिला कर रख दिया. बड़ी बेटी को अस्प्ताल में होश आया. अभी तक इस मामले को सामुहिक सुसाइड मानकर देखा जा रहा है लेकिन कारोबारी परिवार की मौत के पीछे की कहानी अभी भी अधूरी सी लगती है. इसका कारण है सुसाइड नोट. सुसाइड नोट में उनकी मौत के पीछे किसी को जिम्मेदार नहीं माना गया है. कारोबारी ने लिखा है कि प्रेम से रहिए क्योंकि कोई कुछ लेकर नहीं जाएगा, जैसे मैं…वहीं सुसाइड नोट में कारोबारी ने अपने ससुर को भी प्रताड़ित करने का उल्लेख किया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है…पढ़े अब तक का पूरा अपडेट

आफिस में पति पत्नी मृत मिले, घर पर छोटी बेटी की मौत
शुक्रवार दोपहर को अचानक सूचना मिलती है कि एक कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली है. आगरा के बंशी विहार कॉलोनी में कारोबारी का आफिस था. पुलिस यहां पहुंची तो कारोबारी योगेश मिश्रा निवासी पश्चिमीपुरी का शव फंदे पर लटका हुआ था. पास में ही फर्श पर इनकी पत्नी प्रतिक्षी का शव पड़ा हुआ था. पुलिस ने अभी इस मामले को समझ ही रही थी कि तभी पता लगा कि कारोबारी की दोनों बेटियां 13 साल की आव्या और 5 साल की काव्या की गंभीर हालत में बेहोश होने की सूचना मिली. अस्पताल ले जाने पर छोटी बेटी काव्या की भी मौत हो गई जबकि बड़ी बेटी आव्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस को यहां से एक फाइल में चार पन्ने का एक सुसाइड नोट भी मिला. इसमें दपंति ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया और लिखा कि प्रेम स रहिए, क्योंकि इस दुनिया में कोई कुछ लेकर नहीं जाएगा. इतने बड़ा मामला सामने आने के बाद एसएसपी, एसपी सिटी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. शव को बरामद कर लिए गए. मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया.

सुसाइड नोट में ये लिखा
पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है वो काफी व्यवस्थित तरीके से मिला. एक फाइल में चार पन्नों में सुसाइड नोट लिखा था जबकि फाइल के ऊपर सुसाइड नोट लिखा हुआ था. नोट में कारोबारी योगेश मिश्रा और उनकी पत्नी के साइन भी हैं, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है और किसी को भी इसके लिए उत्तरदायी नहीं माना है. सुसाइड नोट उन्होंने अपनी मां और बहन के नाम संबोधित किया है. इसके अलावा सुसाइड नोट में योगेश मिश्रा ने अपने ससुर का भी जिक्र किया है. जिन्हें न्याय दिलवाने की मांग की है. इसमें लिखा है कि उनके ससुर एनपी दुबे खंदारी में रहते हैं. उनके पुत्र ऋषि दुबे और पुत्रवधु मनीषा दुबे पर एनपी दुबे के साथ अच्छा व्यवहार न करने की बात लिखी है. नोट में लिखा है कि जुलाई में योगेश मिश्रा की पत्नी प्रतीक्षी अपने पिता के पास मिलने के लिए गई लेकिन उनके बेटे और बहू ने उन्हें मिलने नहीं दिया और वहां से भगा दिया. प्रतीक्षी को वहां से भगा दिया. इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई थी. लेकिन कुछ नहीं हुआ. सुसाइड नोट में ससुर को न्याय दिलवाने की मांग की गई है कहा है कि पत्नी के देहांत के बाद वो बिल्कुल अकेले हैं और उनका बेटा ने उन्हें बंधक तक बनाया है. सुसाइड नोट में लिखा है कि ऋषि और उसकी पत्नी मनीषा उनके ससुर के साथ कुछ भी कर सकते हैं. ऐसे में डैडी की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए.
होश आने पर बड़ी बेटी ने ये कहा
इधर होश आने के बाद योगेश मिश्रा की बड़ी बेटी ने बताया कि गुरुवार को पापा—मम्मी और हम दोनों बहनें आफिस गए थे. वहां खाना खाया था और रात को 8 बजे पापा हम दानों कबो घर छोड़ गए थे. आधा घंटे बाद वो फिर आफिस चले गए और रात को दस बजे लौटे. घर में वह अपनी दादी सरोज मिश्रा के साथ सोई तथा छोटी बेटी पापा के साथ सोई. आव्या ने बताया कि जब सुबह वह कुछ बेहोश सी थी लेकिन उठी तो देखा काव्या के होंठ काले पड़े थे. इस पर दादी ने अन्य लोगों को बुलाया. पापा को फोन मिलाया लेकिन वो बंद था. इसके बाद हम दोनों को अस्पताल ले गए. आव्या ने ये भी बताया कि पापा और मम्मी के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ.
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ने हर किसी को हिला दिया है. कारोबारी ने सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेदा नहीं माना है तो पत्नी और बच्ची के साथ मौत को गले क्यूं लगाया. ऐसे कई सवालों के जवाब पुलिस तलाश कर रही है. आसपास के सीसीटीवी भी चेक किए गए हैं.
- 03 December 2021 Agra News
- 35 year old businessman his wife & daughter death case Agra: No one responsible in suicide note
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- agra police
- Agra today news
- Agra update news
- Businessman family suicide in agra
- crime in Agra
- Mass suicide in AGra
- Sikandara agra
- Suicide in agra