आगरालीक्स…(3 December 2021 Agra News) आगरा में श्री नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान में 864 अर्घ्य संगीतमय में समर्पित किए गए…महाआरती के बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कमला नगर में हो रहा आयोजन
आगरा में शुकवार को कमला नगर डी ब्लॉक स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर महावीर पार्क में श्री नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान का आयोजन अर्हंयोग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है. विधान के सातवें दिन ब्रह्मचारी राकेश जैन के निर्देशन में पूरे विधि विधान के साथ 864 अर्घ्य संगीतमय में समर्पित किए गए. इस कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य श्री के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन हीरालाल जैन बैनाडा एवं बीना बैनाडा के परिवार ने किया. मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य विजय गोयल,विकास गोयल,रश्मि गोयल के परिवार को मिला. नंदीश्वर दीप महामंडल विधान में संगीत शशि जैन एवं संस्कृति जैन के द्वारा दिया गया.

बच्चों को संस्कार का महत्व बताया
मुनि श्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए बच्चों को संस्कार का महत्व बताया. शाम को भगवान महावीर स्वामी की संगीत की मधुर स्वर लहरियों के साथ भक्तिमय महाआरती की गई. रात 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम में आगरा के जाने-माने थियेटर अनिल जैन के टीम ने भव्य प्रस्तुति दी गई. मंच का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल के द्वारा किया गया. मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि श्री नंदीश्वर दीप महामंडल विधान कल 4 दिसंबर को संपन्न हो जाएगा. इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी जगदीश प्रसाद जैन,अनिल रईस,पारस जैन,वीरेन्द्र जैन,सुरेश पांडया, सुनील मोहन जैन,राकेश बजाज, जीवन जैन अहिंसा,वीरेन्द्र जैन, विशाल जैन,नीरज जैन, कैलाश जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन, अमित जैन,मधु जैन,सुवीणा जैन,वंदना जैन,ममता जैन ज्ञानोदय क्लब के सदस्य एव समस्त सकल दिगंबर जैन समाज कमला नगर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.