आगरालीक्स…(Agra News 9th December)आगरा में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, 12 दिन बाद काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर। एसएन में कल से मरीजों को ओपीडी, वार्ड और इमरजेंसी में नहीं आएगी समस्या।
आगरा में 27 नवंबर से जूनियर डॉक्टरों ने नीट पीजी काउंसिलिंग कराने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी थी। आठ नवंबर से जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी में भी काम बंद कर दिया। इससे मरीजों को परेशानी हो रही थी। गंभीर मरीज की भर्ती किए जा रहे थे।
देश भर में हड़ताल स्थगित
फेडरेशन आफ रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने देश भर में नीट पीजी काउंसिलिंग कराने के लिए हड़ताल शुरू की थी, गुरुवार को फेडरेशन आफ रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल स्थगित कर दी है।
शाम को काम पर लौट आए जूनियर डॉक्टर
एसएन के जूडा प्रेसीडेंट डॉ.अनुराग मोहन ने बताया कि मरीजों की समस्याओं को देखते हुए हड़ताल स्थगित कर दी गई है। शाम को जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आए हैं और पहली की तरह से ही काम कर रहे हैं।