Wednesday , 12 March 2025
Home बिगलीक्स Agra’s jewellers on strike against excise & custom duty
बिगलीक्स

Agra’s jewellers on strike against excise & custom duty

sarafa 2
आगरालीक्स……
आगरा का सराफा बाजार 48 घंटे से बंद है, आज भी कारोबारी आम बजट में सोने, हीरे के आभूषणों पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे से एमजी रोड स्थित दीनदयाल आनंद अग्रवाल के प्रतिष्ठान के सामने सराफा व्यापारी धरना देंगे। वहीं पर दोपहर तक सभा होगी और उसके बाद सभी व्यापारी एकजुट होकर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के निवास तक मार्च कर एक्साइज ड्यूटी वापसी की मांग करेंगे। इससे सहालग के लिए ज्वेलर्स को आर्डर मिले हैं, लेकिन प्रतिष्ठान बंद होने और कारखानों की बंदी से समय पर आर्डर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। आभूषण बनाने वाले कारीगरों के सामने भी तीन दिनों की बंदी से संकट खड़ा हो गया है, वहीं ज्वेलर्स की साख पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
एक्साइज हटाओ, भले कस्टम ड्यूटी बढ़ा लो
श्री सराफा कमेटी ने वित्तमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि केंद्र सरकार आयात होने वाले सोने पर 10 फीसदी कस्टम ड्यूटी वसूल रही है। यह सोना रॉ मैटेरियल के रूप में प्रयोग होता है और इसका महज 50 फीसदी ही आभूषणों में उपयोग हो पाता है। अगर राजस्व ही बढ़ाना है तो कस्टम ड्यूटी 10 की जगह 11 प्रतिशत कर दें। इससे एक्साइज की अपेक्षा कहीं ज्यादा टैक्स मिल जाएगा।
सोने, हीरे के आभूषणों पर केंद्र सरकार दो बार एक्साइज ड्यूटी लगाने का प्रयास कर चुकी है, लेकिन दोनों ही बार व्यापारियों के कड़े विरोध के कारण कदम पीछे खींचने पड़े। साल 2005 में केंद्र सरकार ने दो प्रतिशत एक्साइज लगाया था, जबकि 2012 में एक फीसदी ड्यूटी लगाई गई। दोनों ही बार व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन बंदी कर सरकार को रोल बैक के लिए मजबूर कर दिया। यह तीसरा मौका है, लेकिन व्यापारी एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ लंबे आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।
श्री सराफा कमेटी अध्यक्ष आनंद अग्रवाल की अध्यक्षता में धरना दिया। पवन दौनेरियाशए, देवेंद्र गोयलश, महेश चंद्र जैन, राजेश हेमदेव, राजेश खेरली वाले, विनोद जौहरी, जितेंद्र कुमार, शशि चौहान, अरुण अग्रवाल, सिद्धार्थ, सुधीर गुप्ता, सतीश चंद जौहरी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन पीसी नरवार और संजय डॉन ने किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Video : Bhartiya Janta Yuva Morcha workers stop on ADA gate #Agra News

आगरालीक्स ..वीडियो देखें,.. आगरा में एडीए के निर्माणों को सील करने गर्माया...

बिगलीक्स

Agra News : Youth work for Startup #Agra

आगरालीक्स..Agra News : छात्र अपना स्टार्टअप शुरू करें और इसे बुलंदियों पर...

बिगलीक्स

Agra News : Workshop on Early Infant Diagnosis Testing #Agra

आगरालीक्स …Agra News : मां से बच्चों में एचआईवी संक्रमण ना फैले,...

बिगलीक्स

Agra News : Renowned Gynecologist Dr. Jay Mehta OPD on April 2025 in Sarkar Nursing Home Agra#Agra

आगरालीक्स….Agra News : आगरा के सरकार नर्सिंग होम, देहली गेट पर गर्भधारण...

error: Content is protected !!