Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra to Mumbai flight is starting from tomorrow 13th December…know full details here…#agranews
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra to Mumbai flight is starting from tomorrow 13th December…know full details here…#agranews

274

आगरालीक्स…(12 December 2021 Agra News) Agra से Mumbai हवाई जहाज से जाइए. वो भी सिर्फ दो घंटे में. सोमवार से शुरू हो रही फ्लाइट. टिकट के पैसे लगेंगे इतने..टाइमिंग भी जानिए…

13 दिसंबर से शुरू हो रही मुंबई के लिए फ्लाइट
आगरा से मुंबई के लिए जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. डोमेस्टिक ​विमानन सेवा इंडिगो एक बार फिर से मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू कर रहा है. आगरा से मुंबई फ्लाइट से जाने और वहां से आने वालों की ​लगातार डिमांड हो रही थी. ऐसे में अब उनके लिए ये सुविधा कल यानी सोमवार से ही शुरू होने जा रही है. आगरा के खेरिया एयरपोर्ट स्टेशन के डायरेक्टर ए. अंसारी ने बताया कि आगरा से मुंबई के लिए 13 दिसंबर से फ्लाइट शुरू हो रही है. यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी.

आगरा टू मुंबई की पूरी डिटेल
सप्ताह में तीन दिन— सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी
इसका एक तरफ से सेवर किराया 3999 रुपये है जबकि फ्लैक्सी प्लस 4393 रुपये रखा गया है.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से ये फ्लाइट दोपहर को 12 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरेगी जो कि आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दो घंटे में दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पहुंच जाएगी.
इसके अलावा आगरा से मुंबई जाने की टाइमिंग दोपहर को 3 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी जो कि मुंबई शाम को 5 बजकर 35 मिनट पर पहुंच जाएगी.
आगरा से मुंबई और मुंबई से आगरा आने के लिए फ्लाइट से सिर्फ दो घंटे का लगेगा समय

26 से नये टाइम पर लखनऊ के लिए फ्लाइट
आगरा से लखनऊ की फ्लाइट स्टार्टिंग में शाम के समय की गई थी लेकिन टाइम को लेकर लोगों ने इसको नकार दिया था जिसके कारण इसकी टाइमिंग सुबह के समय कर दी गई थी लेकिन अब फिर से पैसेंजर्स ठीक से न मिलने के कारण इसे बंद कर दिया गया. 26 दिसंबर से इस फ्लाइट को फिर से शुरू किया जा रहा है लेकिन अब ये नये टाइम टेबल पर मिलेगी. इसकी टाइमिंग दोपहर को रखी गई है.
ये होगी नई टाइमिंग
लखनऊ से आगरा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से सुबह 11 बजे रवाना होगी जो कि यहां एक घंटे बाद यानी दोपहर को 12 बजे पहुंचेगी. इसके बाद आधा घंटा रेस्ट के बाद यही फ्लाइइट लखनऊ के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे रवाना होगी जो कि लखनऊ दोपहर को एक घंटे बाद 1 बजकर 30 मिनट पर पहुंच जाएगी.
किराया: आगरा से लखनऊ जाने के लिए सेवर किराया 1999 रुपए है जबकि फ्लेक्सी प्लस 2314 रुपए है

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

error: Content is protected !!