आगरालीक्स…(13 December 2021 Agra News) आगरा में कोयले की भट्टी पर बन रहा था पेठा. चार विभागों की टीम ने मारा छापा. 25 हजार का जुर्माना लगाकर इकाई को किया सील…
चोरी छुपे हो रहा कोयले का इस्तेमाल
आगरा में कोयला बनाने के लिए अभी भी चोरी छुपे कोयले का इस्तेमाल किया जाता है. सोमवार को नाला कंसखार में पेठा बनाने की एक इकाई में कोयले की भट्टी पर पेठा बनाया जा रहा था. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने यहां पर छापा मारा तो भट्टी में कोयला जलते हुए मिला. टीम ने तुरंत इस इकाई को सील कर दिया है. नगर निगम ने इस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
आधा दर्जन मजदूर कर रहे थे काम
बताया जाता है कि छापा मारने के समय यहां पर आधा दर्जन मजदूर काम कर रहे थे. यह पेठा इकाई सुरेश नाम के व्यक्ति की है. संचालक मौके पर मौजूद नहीं था. टीम द्वारा तुरंत भट्टी को तोड़ दिया गया और यहां से 60 किलो कोयला जब्त किया गया है. इकाई पर सील लगा दी गई है. जुर्माना अदा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.