आगरालीक्स ..(.Agra News 14th December)आगरा के पालीवाल पार्क में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, चेकिंग के दौरान पुलिस को देख भागने पर फायरिंग, दो बदमाश घायल।
आगरा में मंगलवार सुबह पालीवाल पार्क पर पुलिस चेकिंग कर रही थी, पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक सवार घायल हो गया, उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि घायल की पहचान ताजगंज के नगला मेवाती निवासी शाहरुख है, उससे पूछताछ के बाद सदर निवासी एक और बदमाश को पकड़ा गया है। इनके पास से बाइक और तमंचा बरामद किए गए हैं।

दूसरी मुठभेड़ एत्मादपुर क्षेत्र के रहनकला क्षेत्र में हुई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। उसने फायरिंग कर दी। पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। बदमाश की पहचान अलीशेर निवासी रकाबगंज हुई है। उसके खिलाफ लूट के करीब आधा दर्जन मुकदमे हैं।