Wednesday , 12 March 2025
Home आगरा Mayor Naveen Jain flagged off Lord Parshuram’s chariot in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Mayor Naveen Jain flagged off Lord Parshuram’s chariot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(14 December 2021 Agra News) आगरा में बनने जा रहा है भगवान परशुराम चौक. मेयर का दावा—उत्तर भारत का सबसे दिव्य और भव्य चौक होगा ये. भगवान परशुराम रथ को दिखाई हरी झंडी…

आवास विकास क्षेत्र में जगह-जगह हुआ रथ का स्वागत
आगरा की पावन धरती पर पहली बार बनने जा रहे भगवान परशुराम चौक सेक्टर 5 आवास विकास कॉलोनी में भव्य आयोजन कर रथ यात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम रथ को महापौर नवीन जैन ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ का पूजन कराया। दीपक जलाकर महापौर और समिति के पदाधिकारियों ने परशुराम की आरती की। इस मौके पर भगवान परशुराम चौक स्थापना समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा संरक्षक जितेंद्र भारद्वाज महामंत्री मनोज शर्मा कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा मीडिया प्रभारी सोनू पंडित और कार्यक्रम संयोजक गिरजा शंकर शर्मा ने महापौर को परशुराम जी का शस्त्र फरसा भेंट किया।

शहर की पहचान बनेंगे ऐसे निर्माण
अपने उद्बोधन में महापौर ने कहा कि आगरा का यह परशुराम चौक उत्तर भारत का सबसे दिव्य और भव्य चौक होगा। आगरा में सभी महापुरुषों और भगवान को समर्थित स्थलों का निर्माण कराया जा रहा है जो शहर की पहचान बनेंगे। इस मौके पर महापौर ने परशुराम चौक के सौंदर्यीकरण के साथ प्रकाश व्यवस्था के भी निर्देश दिए। परशुराम रथ का आवास विकास के सभी सेक्टर में आरती और पूजन किया गया।

ये लोग रहे उपस्थित
महापौर के साथ भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सेलू पंडित क्षेत्रीय पार्षद सुषमा जैन पार्षद राजेश प्रजापति पार्षद जितेंद्र पाराशर भाजपा नेता मधुसूदन शर्मा केके भारद्वाज अनुरोध भदोरिया डॉ पंकज पंकज पंकज नगायच नरेश दीक्षित, मदन मोहन शर्मा डॉक्टर पार्थ सारथी शर्मा मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल सौरभ शर्मा राधा शर्मा नीलम शर्मा महक अनिल सारस्वत शशांक भदौरिया समाजसेवी बृजेश पंडित श्याम दीक्षित गोविंद पाराशर विनोद गर्गाचार्य राहुल सिंह दीपेश अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News : Kangaroo Kids Pre School children visit Police Station & Fire Station in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के कंगारू किड्स प्रीस्कूल के नन्हें मुन्ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Police did checking near girls college and schools in Agra…#agranews

​आगरालीक्स…आगरा में गर्ल्स कॉलेज—स्कूलों के पास पुलिस ने की चेकिंग. कॉलेज के...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Agra felt quite hot today. The day temperature reached 36 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज अच्छी खास गर्मी हुई महसूस. दिन का तापमान 36...

आगरा

Holi 2025: Holi of dry fruits was played in Khatu Shyam temple of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पिस्ता, काजू, बादाम…खाटू नरेश के दरबार में गुलाल की तरह...

error: Content is protected !!