नईदिल्लीलीक्स.. पाकिस्तान के दौरे पर आई वेस्टइंडीज की टीम दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश रवाना हो रही है। टीम के छह सदस्यों को कोरोना होने पर टीम ने यह फैसला लिया है। टीम को अभी वन-डे सीरीज खेलनी थी।
पाकिस्तान औऱ वेस्टइंडीज के बीच टी-20 और वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही कोरोना का साया पड़ गया था। वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन दोनों बोर्डों ने सहमति पर मैच शुरू किए लेकिन तीसरा टी-20 आते-आते इंडीज के छह खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गए। गुरुवार की रात किसी तरह तीसरा टी-20 मैच पूरा किया गया।
इसके बाद वेस्टइंडीज औऱ पाक बोर्डो के बीच हुई वार्ता के बाद वनडे सीरीज को स्थगित करने का फैसला लिया गया। टीम आज ही स्वदेश रवाना हो जाएगी, जबकि कोरोना पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी बाद में रवाना होंगे।

आस्ट्रेलिया ने 473 रन बना पारी घोषित की
आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज में आस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए नौ विकेट पर 473 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित कर दिया है। आस्ट्रेलिया की ओर से लाबुशाने ने 103 रन बनाए, जबकि डेविड वार्नर 95 औऱ स्मिथ93 रन बनाकर नर्वस नाइऩटीन का शिकार हो गए। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट बैन स्ट्रोक ने लिए।