आगरालीक्स ..(Agra News 18th December)..आगरा में सीटी स्कैन के दौरान तीन साल के मासूम की मौत, डॉक्टर और कर्मचारी भाग खड़े हुए, डॉक्टर और कर्मचारियों पर मुकदमा.
आगरालीक्स आगरा में सीटी स्कैन के दौरान तीन साल के मासूम की मौत, डॉक्टर और कर्मचारी भाग खड़े हुए,
अग्रवाल डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा।
थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि धनौली मलपुरा निवासी विनोद का तीन साल का बेटा दिव्यांश शुक्रवार शाम को छत से गिर गया था। परिजन उसे लेकर एसआर हॉस्पिटल पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराने के लिए अग्रवाल डायग्नोस्टिक सेंटर, सुभाष पार्क भेज दिया।

सीटी स्कैन के दौरान इंजेक्शन लगाए गए, बिगड़ी तबीयत
परिजनों का आरोप है कि सीटी स्कैन करते समय दिव्यांश के इंजेक्शन लगाए गए। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। सीटी स्कैन के बाद दिव्यांश को परिजनों को कर्मचारियों ने दे दिया।
हो चुकी थी मौत
परिजन तीन साल के दिव्यांश को लेकर एसआर हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया कि दिव्यांश की मौत हो चुकी है। आक्रोशित लोगों ने अग्रवाल डायग्नोस्टिक सेंटर घेर लिया। डॉक्टर और कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा।
डॉक्टर और कर्मचारियों पर मुकदमा
इस मामले में दिव्यांश के चाचा योगेश कुमार की तहरीर पर अग्रवाल डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. नीरज अग्रवाल, कर्मचारी और एसआर हॉस्पिटल के खिलाफ लापरवाही से मौत के आरोप की तहरीर दी गई। पुलिस के मुकदमा दर्ज करने पर मामला शांत हुआ, दिव्यांश का पोस्टमार्टम कराया गया है।