आगरालीक्स …..(Agra News 18th December)आगरा में सीएनजी और पीएनजी के रेट एक बार फिर बढ़े, जानें नए रेट।
सीएनजी के वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस, सीएनजी के रेट भी बढ़ने लगे हैं। सीएनजी के रेट दो रुपये प्रतिकिलोग्राम बढ़ा दिए गए हैं। अब सीएनजी के रेट 72.50 रुपये हो गए हैं।

अक्टूबर से दिसंबर के बीच तीन बार बढ़े रेट
अक्टूबर में सीएनजी के रेट 65.75 रुपये थे, तीन अक्टूबर को सीएनजी के रेट 4.65 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए। इसके बाद एक नवंबर को 2.40 रुपये प्रतिकिलोग्राम सीएनजी के रेट बढ़े और अब दो रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इस तरह तीन महीने में सीएनजी के रेट 8.05 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।
पीएनजी के रेट भी बढ़े
इसके साथ ही घरों में इस्तेमाल की जा रही पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी के रेट भी बढ़ गए हैं। पीएनजी के रेट एक रुपये बढ़ाए गए हैं। अब पीएनजी के रेट 38.50 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हैं। जबकि औद्योगिक, व्यावसायिक क्षेत्र में सप्लाई की जाने वाली गैस के रेट पांच रुपये बढ़ा दिए गए हैं। पहले गैस के रेट 52 रुपये थे, इसे बढ़ाकर 57 रुपये कर दिया गया है।