आगरालीक्स ….(Agra News 20th December)अमेरिका में विशेषज्ञों की ओमिक्रॉन को लेकर चेतावनी, फिर दिख सकते हैं पुराने वाले हालात, दिल्ली में भी डराने लगा कोरोना, देश में ओमिक्रॉन के 153 मामले। आगरा में आगरा में राहत, कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं।
अमेरिका सहित कई देशों में ओमिक्रॉन के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही भारत में भी ओमिक्रॉन के केस बढ़ने लगे हैं। देश में अभी तक ओमिक्रॉन के 153 केस मिल चुके हैं, यूपी में भी ओमिक्रॉन के केस मिल चुके हैं।

आगरा में कोई भी केस नहीं
ओमिक्रॉन के खतरे के बाद आगरा में राहत है, आगरा में कोरोना का कोई केस नहीं है। देश में ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद आगरा में कोरोना के पांच केस मिले थे। ये सभी ठीक हो गए, ये कोरोना के किस वैरिएंट से संक्रमित हुए, यह अभी पता नहीं चला है।