आगरालीक्स…..आगरा में दौड़ती कार में युवती के साथ रेप, इंस्टाग्राम पर युवती से युवक ने की थी दोस्ती, आरोपी दो युवक पुलिस ने हिरासत में लिए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,आगरा के थाना सिकंदरा में गुरुवार को युवती पहुंची, युवती का आरोप है कि छह महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर आगरा के रहने वाले युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया।
वाटरवक्र्स चौराहे पर कार में बिठाया
युवती का आरोप है कि वह 19 दिसंबर को वाटरवक्र्स चौराहे पर पहुंची,यहां उसे इंस्टाग्राम पर जिस युवक से दोस्ती हुई थी वह युवक मिला। उसके साथ एक और युवक था, दोनों कार में बैठे थे। उन्होंने युवती से कहा कि घूमने चलते हैं और युवती को कार में ही बिठा लिया।

सड़क पर दौड़ती कार में युवती के साथ रेप
युवती का आरोप है कि युवकों ने उसे कार में बिठा लिया और सिकंदरा की तरफ ले जाने लगे। जिस युवक से युवती की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, उसने दौड़ती कार में युवती के साथ रेप किया। इसके बाद उसके दोस्त ने भी युवती के साथ रेप किया।
1.30 घंटे तक कार में घुमाते रहे
युवती का आरोप है कि दोनों युवक उसे 1.30 घंटे तक कार में घुमाते रहे और रेप किया। दोपहर 2.30 बजे वाटरवक्र्स पर उतार दिया और दोनों युवक कार लेकर चले गए।
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया
इस मामले में सीओ हरीपर्वत एसपी लखन कुमार को मीडिया से कहना है कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन युवकों पर आरोप लगाए हैं उन्हें हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।
कांसेप्ट फोटो