Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Destar will provide better opportunities to the youth of Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Destar will provide better opportunities to the youth of Agra…#agranews

206

आगरालीक्स..(27 December 2021 Agra News) आगरा में आईटी, बैंकिंग, विनिर्माण, खुदरा उद्योग के क्षेत्र में डेस्टार प्रदान कराएगा ताजनगरी के युवाओं को बेहतर अवसर…

डेस्टार देगा बेहतर अवसर
ताजनगरी के युवाओं में योग्यता (विशेषकर कम्यूनिकेशन स्किल) तो बहुत है लेकिन सम्भावनाएं कम। विशेषकर आईटी, बैंकिंग, विनिर्माण और खुदरा उद्योग जैसे क्षेत्र में। कोरोना महामारी के बाद एक और जहां वैश्विक स्तर पर बाजार खुलने से अवसर बढ़ रहे हैं वहीं युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार सही मौके तक पहुंचने का रास्ता नहीं मालूम होता। डेस्टार ताजनगरी के युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान कराने में मदद करेगा।

युवाओं को वर्कशॉप में दी जानकारी
यह जानकारी डेस्टार (ग्लोबल आईटी स्टॉफिंग एंड सर्विसेज कम्पनी) के संस्थापक अविनाश सिंह व प्रबंध निदेशक नकुल पासी ने कॉरपरेट पार्क, संजय प्लेस स्थित डेस्टार कार्यालय में युवाओं के लिए आयोजित वर्कशॉप व उद्घाटन अवसर पर दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूजन कर किया गया। मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन ने कॉल के माध्यम से ताजनगरी के युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डेस्टार का मार्गदर्शन शहर के युवाओं का भविष्य संवारने में मददगार होगा। विश्व की जानी मानी मल्टीनेशनल कम्पनियों में भी सम्भावनाओं के रास्ते खुलेंगे।

डीईआई से पार्टनरशिप कर स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेंगे अवसर
सीएफओ एंड निदेशक खुशीराम बताया कि दयालबाग शैक्षिक संस्थान जैसे विवि के साथ साझेदारी कर स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर अवसर प्रदान किए हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिल्ली आईआईटी कम्प्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष प्रो. हुजूर सरन, दयालबाग के उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, स्फीहा के सचिव पंकज गुप्ता, प्रो. प्रेम स्वरूप आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!