Monday , 20 April 2026
Home आगरा Yellow Alert in Delhi: School, Coachings, Multiplex Closed. 14 Active Case in Agra
आगराटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Yellow Alert in Delhi: School, Coachings, Multiplex Closed. 14 Active Case in Agra

170

आगरालीक्स…(28 December 2021 Agra News) दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर बढ़ने पर स्कूल, कॉलेज और कोचिंग्स भी बंद. प्राइवेट आफिस 50 प्रतिशत क्षमता से खुलेंगे. आगरा में भी बढ़ी संक्रमण दर, सक्रिय केस 14

दिल्ली में ओमिक्रॉन के केस इस समय रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहे हैं तो वहीं कोरोना के केसों में भी तेजी से इजाफा होना शुरू हो गया है. कोरोना की संक्रमण दर दिल्ली में 0.5 फीसद पहुंच गई है जिसके कारण यहां पर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत पाबंदियां लगा दी गई हैं. दिल्ली में स्कूल, कॉलेजों के साथ कोचिंग्स सेंटर भी बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा स्पोटर्स कॉम्पलैक्स, स्टेडियम भी बंद कर दिए गए हैं.

ये लगाई गईं पाबंदियां

  1. ​दिल्ली में रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कफर्यू रहेगा.
  2. शॉपिंग कॉम्पलैक्स, मॉल्स और दुकानें आड—ईवन नियम के तहत सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगे.
  3. रेस्टोरेंट्स 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह 8 बजे से रात दस बजे तक खुलेंगे.
  4. बार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ दोपहर 12 बजे से रात दस बजे तक खुलेंगे.
  5. प्राइवेट आफिस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे.
  6. दिल्ली मेट्रो अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेगी. खड़े होकर नहीं कर सकेंगे यात्रा.
  7. एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाली बसें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगे.
  8. आटो, ईरिक्शा, टैक्सी में दो यात्री ही एक बार में बैठ सकेंगे.
  9. शादी समारोहों और अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे.
  10. धार्मिक स्थल खुलेंगे लेकिन श्रद्धालुओं की एंट्री पर प्रतिबंध.
  11. सिनेमा हॉल्, मल्टीप्लैक्स बंद हो जाएंगे. बैक्वेट हॉल, आडिटोरियम भी हो जाएंगे बंद.
  12. होटल खुलेंगे लेकिन यहां के काफ्रेंस हॉल् बंद रहेंगे.
  13. सैलून और ब्यूटी पार्लर्स खुले रहेंगे.
  14. जिम, स्पा, योग इंस्टीटयूट भी बंद रहेंगे.

आगरा में एक्टिव केस 14
आगरा में एक बार फिर से कोरोना को लेकर सिचुएशन बिगड़ती दिखाई दे रही है. बीते 24 घंटे में आगरा में 4 और नये कोरोना मरीज मिले हैं. दो दिन के अंदर 9 कोरोना मरीज आगरा में मिले हैं. सोमवार को 5 कोरोना मरीज आगरा में मिले थे. प्रशासन द्वारा इसका ताजा अपडेट जारी किया गया है. इसके अनुसार बीते 24 घंटे में आगरा में 6505 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 4 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. आगरा में अब कुल कोरोना के मरीजों की संख्या 14 हो गई है. आगरा में इस समय रात की पाबंदी है लेकिन अगर मरीज इसी तरह से मिलते रहे तो आगे पाबंदी बढ़ाई जा सकती हैं. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

error: Content is protected !!