आगरालीक्स…. बिट्टू अपहरण कांड में पुलिस ने तलाश तेज कर दी है, अब उसके दोस्तों से पूछताछ के बाद सुराग जुटाए जाएंगे। कडी से कडी जोडकर अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। दिव्य की तरह से ही बिट्टू की तलाश की जाएगी
बिट्टू अपहरण कांड सहित अन्य बच्चों की वापसी की मांग को लेकर सोमवार को पैदल मार्च निकालने के बाद कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने छह टीमें गठित कीं। इनके अलावा दो टीमें एसपी सिटी और सीओ हरीपर्वत ने बनाई हैं। सभी टीमों ने मंगलवार को काम शुरू किया।
कमला नगर में आंसुओं की होली खेली जाएगी। बिट्टू का परिवार गहरे सदमे में है। उसके पिता संजय अग्रवाल का कहना है कि पिछले साल पूरे परिवार ने जमकर होली खेली थी। इस बार तो हम आंसुओं से होली खेलेंगे, बिट्टू ही हमारी जिंदगी का रंग है, न जाने किस हाल में है हमारा लाल। 27 मार्च को उसका बर्थ डे है। बिट्टू समेत लापता चल रहे 106 बच्चों के लिए भी प्रार्थना का दौर शुरू हो गया है। राजामंडी स्टेशन पर सामूहिक प्रार्थना का आयोजन मंगलवार शाम पांच बजे किया गया। इसमें एलटीए, इंडिया राइजिंग, लोकस्वर, यूथ फोरम के सदस्य शामिल हुए। राजीव गुप्ता, डा. नवीन गुप्ता, डा. ज्योति कुलश्रेष्ठ, डा. आनंद राय, अनुराग शर्मा, शांतनु साहू, नितिन जौहरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पांच जनवरी को घर से टयूशन के लिए निकला था
सेंट पीटर्स स्कूल के कक्षा नौ के छात्र अभिषेक अग्रवाल उर्फ बिट्टू का अपहरण पांच जनवरी को किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जो फाइल शुरू में बनाई गई थी, उसे ही फिर से खोल लिया गया है। तब भी सबसे पहले दोस्तोें से पूछताछ की गई थी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस ने बिट्टू के फोटो और जानकारी शेयर की है। गुमशुदगी की वेबसाइटों पर भी डेटा अपलोड किया जा रहा है।
Leave a comment