
द यलो चिली रेस्टोरेंट के संचालक, रिजुल अग्रवाल ने आरोप लगाए हैं कि जुलाई 2013 को आॅनलाइन विज्ञापन देखने और टीम के निरीक्षण के बाद उन्होंने द यलो चिली रेस्टोरेंट खोलने के लिए 15 लाख रुपये दिए। द यलो चिली रेस्टोरेंट की फ्रैंचाइजी देने वाली कंपनी ने रेस्टोरेंट की आॅपनिंग मशहूर शेफ संजीव कपूर से कराने के लिए कहा, इसके साथ ही अन्य सुविधाएं देने के लिए कहा गया था। मगर, शेफ संजीव कपूर से आॅपनिंग नहीं कराई गई। रेस्टोरेंट के लिए शेफ, कर्मचारी और एग्जीक्यूटिव कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए जाने थे, लेकिन उपलब्ध नहीं कराए गए। आरोप है कि कई बार किचिन में भी बदलाव कराया गया। रेस्टोरेंट की आमदनी में से कंपनी को 7 5 फीसद हिस्सा दिया जाना था।
साफृटवेयर में भी ठगी
रेस्टोरेंट को संचालित करने के लिए कंपनी ने साफृटवेयर देने के लिए 1 16 लाख रुपये लिए, आरोप है कि इसकी कीमत 74 हजार रुपये थी, इसे अपडेट भी नहीं किया गया। वहीं, ट्रेनिंग भी नहीं दी गई।
हुआ बडा नुकसान
द यलो चिली रेस्टोरेंट के संचालक रिजुल अग्रवाल का आरोप है कि फ्रैंचाइजी द्रारा झांसा देने पर समय से सुविधाएं उपलब्ध न कराए जाने से उन्हें 1 50 करोड का नुकसान हुआ है। ढाई साल में उन्हें बहुत समस्याएं आई, लेकिन कंपनी ने कोई मदद नहीं की। यहां तक कि उनसे संपर्क तक नहीं किया गया। उन्होंने कंपनी को नोटिस भेजा लेकिन जवाब नहीं मिला है। रिजुल अग्रवाल ने एसके रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Leave a comment