
दिव्य को मुक्त कराने वाली पुलिस टीम को डीपीएस में सम्मानित किया गया। सीओ असीम चौधरी सहित पुलिस टीम को बच्चों ने थैंक यू बोला, इस दौरान डीपीएस के शिक्षक और दिव्य के परिजन भी थे।
27 मार्च को है बिटटू का जन्मदिन
27 मार्च को बिटटू का जन्मदिन है। बिट्टू का परिवार गहरे सदमे में है। उसके पिता संजय अग्रवाल का कहना है कि पिछले साल पूरे परिवार ने जमकर होली खेली थी। इस बार तो हमनें आंसुओं से होली खेली, बिट्टू ही हमारी जिंदगी का रंग है, न जाने किस हाल में है हमारा लाल। बिट्टू समेत लापता चल रहे 106 बच्चों के लिए भी परिजन भी उम्मीद पर जिंदा है।
पांच जनवरी को घर से टयूशन के लिए निकला था
सेंट पीटर्स स्कूल के कक्षा नौ के छात्र अभिषेक अग्रवाल उर्फ बिट्टू का अपहरण पांच जनवरी को किया गया था। शुभम विहार, कर्मयोगी कमला नगर निवासी बिटटू शाम को अपने घर साइकिल से टयूशन पढने के लिए निकला था, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है।
कोठी में बाइक ले जाकर किया अपहरण
13 मार्च को जूता और कागज के कारखाने बंद थे। प्लानिंग के तहत बल्लू और समीर बाइक से कोठी के अंदर चले गए, दिव्य साइकिल चला रहा था। बल्लू ने दिव्य को गोदी में लिया और बाइक पर बैठ गया। बाइक से दिव्य को निर्मल हाइटस के रास्ते से होते हुए बोदला ले गए। वहां बोलेरो में मुवीन और नसीद था। उन्हें दिव्य दे दिया। शम्मी ने गाडी चलाई और पीछे की सीट पर दिव्य को लेकर नसीम बैठ गया।
Leave a comment